विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2018

पुलिस ने बर्लिन गिरिजाघर में चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारी, आतंकी घटना की संभावना से इंकार

पुलिस ने बर्लिन के प्रधान गिरिजाघर में एक चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया.

पुलिस ने बर्लिन गिरिजाघर में चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारी, आतंकी घटना की संभावना से इंकार
फाइल फोटो
  • पुलिस ने बर्लिन गिरिजाघर में चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारी
  • आतंकी घटना की संभावना से इंकार
  • अधिकारियों ने गिरिजाघर के प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की
बर्लिन: पुलिस ने बर्लिन के प्रधान गिरिजाघर में एक चाकूधारी व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. पुलिस ने हालांकि इस संभावना से इंकार किया कि हमलावर की कोई ‘‘आतंकवादी’’ मंशा थी. अधिकारियों ने गिरिजाघर के प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की. 

यह भी पढ़ें: जर्मनी में भी बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम, जनता ने ये काम कर रातोंरात कराए थे कम

घटना के वक्त करीब सौ लोग गिरिजाघर के अंदर थे और दो पुलिस अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले कर्मचारियों ने इन लोगों को सुरक्षित निकाला. पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे के बाद पुलिस ने बर्लिन प्रधान गिरिजाघर में उपद्रवी व्यक्ति के गोली मार दी.’’    

यह भी पढ़ें: बर्लिन : आतंकी खतरे को लेकर ‘रॉक एम रिंग’ उत्सव स्थल से लोगों को निकाला गया

पुलिस ने कहा कि उसे पैर में गोली लगी. हमलावर और घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Berlin Chapel, Terrorist Incidents
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com