विज्ञापन
This Article is From May 10, 2015

स्विट्जरलैंड में घरेलू झगड़े को लेकर हुई गोलीबारी, पांच लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड में घरेलू झगड़े को लेकर हुई गोलीबारी, पांच लोगों की मौत
जिनेवा: स्विटजरलैंड में आरगाउ प्रांत के वुरेनलिंगेन कस्बे में एक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी ने अपने सास-ससुर सहित चार लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।

यह घटना कल शाम में हुई। वुरेनलिंगेन 4,000 लोगों का एक जर्मन भाषी शहर है जो ज्यूरिख से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित है।

आरगाउ के पुलिस प्रमुख माइकल लियोपोल्ड ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'इसमें कोई आतंकवादी पहलू नहीं है।' उन्होंने कहा कि गोलीबारी घरेलू झगड़े का नतीजा है। मारे गए सभी लोग स्विस नागरिक हैं। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक गोली चलाने वाला पुलिसकर्मी था और उसके तीन बच्चे हैं।

लियोपोल्ड ने बताया कि गोली चलाने वाले के पास बंदूक का लाइसेंस नहीं था और उसने पुलिस के हथियार से गोली नहीं चलाई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोली चलाने वाला पहले आवासीय क्षेत्र के एक मकान में घुसा और तीन लोगों पर गोलियां चलायीं। इसमें उसके ससुर (58 साल), सास (57 साल) और साले (32 साल) की मौत हो गई। इसके बाद वह दूसरे मकान में गया और अपने 46 साल के पड़ोसी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली।

पुलिस को रात में आवासीय भवनों के भीतर और बाहर शव पड़े हुए मिले। वुरेनलिंगेन के निवासियों ने शनिवार देर से पुलिस को इलाके में गोली चलने की आवाज सुनने की सूचना दी।

एक पड़ोसी ने स्विस टैबलॉयड ब्लिक को बताया कि लगातार चार गोलियां चलीं और कुछ देर के बाद और दो गोलियां चलीं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com