विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2011

पीएमएल (एन) नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के एक वरिष्ठ नेता को क्वेटा शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के एक वरिष्ठ नेता को बुधवार को क्वेटा शहर में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक बंदूकधारियों ने क्वेटा के पटेल रोड इलाके में पीएमएल-एन के नेता सलीम जदून पर गोलियां बरसाईं। हमलावर भाग निकलने में कामयाब रहे। जदून को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों का कहना है कि जदून को दो गोलियां लगी हैं। उनकी हालत गंभीर है। इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं ली है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, मुस्लिम लीग नेता, गोली मारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com