विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

नवाज शरीफ नई मुसीबत में फंसे, जजों के अपमान के मामले में अदालत ने भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के जजों का अपमान करने के मामले में नवाज शरीफ और उनकी पार्टी के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं.

Also Read in
नवाज शरीफ नई मुसीबत में फंसे, जजों के अपमान के मामले में अदालत ने भेजा नोटिस
नवाज शरीफ की फाइल तस्वीर
लाहौर: पाकिस्तान की एक अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के जजों का अपमान करने के मामले में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के 13 अन्य वरिष्ठ नेताओं को नोटिस जारी किए. याचिकाकर्ता के वकील अजहर सिद्दीकी ने लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह इस्लामाबाद से लाहौर तक अपनी चार दिन की होमकमिंग रैली में शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों पर मौखिक हमला बोला, जिन्होंने पनामा पेपर्स मामले में उन्हें अयोग्य करार दिया था.

यह भी पढ़ें: नवाज शरीफ ने कहा, मैं गद्दार नहीं बल्कि देशभक्त पाकिस्तानी हूं, फिर बनूंगा प्रधानमंत्री

याचिका में कहा गया, 'शरीफ और उनके खास लोगों ने इस्लामाबाद से लाहौर के रास्ते में कई जगहों पर न्यायपालिका विरोधी भाषण दिए और शीर्ष अदालत के जजों का मजाक उड़ाया. उन्होंने न केवल जजों का अपमान किया बल्कि न्यायपालिका की संस्था पर भी निशाना साधा और उसे अपूरणीय क्षति पहुंचाई.'

इसमें कहा गया, 'नवाज और अन्य लोगों ने अदालत की अवमानना की. उन पर अपने भाषणों में न्यायपालिका और सेना की छवि खराब करने के मामले में देशद्रोह के आरोपों में भी मुकदमा चलना चाहिए.'

VIDEO: क्या नवाज शरीफ का राजनीतिक करियर खत्म हो गया?
लाहौर हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए शरीफ और ख्वाजा आसिफ, साद रफीक, तलाल चौधरी और डेनियल अजीज समेत संघीय मंत्रियों को नोटिस जारी करके उनसे सुनवाई की अगली तारीख 25 अगस्त तक जवाब देने को कहा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nawaz Sharif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com