विज्ञापन

PM मोदी को मिला FAO का प्रतिष्ठित एग्रीकोला मेडल, दुनियाभर में भारत की कृषि उपलब्धियों की सराहना

PM मोदी को FAO का सर्वोच्च ‘एग्रीकोला मेडल’ मिला है. यह सम्मान कृषि सुधार, खाद्य सुरक्षा, किसानों के कल्याण और गरीबी उन्मूलन में उनके योगदान के लिए दिया गया. FAO ने भारत की योजनाओं और वैश्विक नेतृत्व की सराहना की.

PM मोदी को मिला FAO का प्रतिष्ठित एग्रीकोला मेडल, दुनियाभर में भारत की कृषि उपलब्धियों की सराहना
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने अपने सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल' से नवाजा है. यह सम्मान 2026 के लिए FAO के महानिदेशक डॉ. क्यू डोंग्यु ने रोम स्थित FAO मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में पीएम मोदी को प्रदान किया.

FAO के महानिदेशक ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके उस योगदान के लिए है, जिसके जरिए उन्होंने कृषि उत्पादकता बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और किसानों के कल्याण के लिए कई बड़े और अहम कदम उठाए. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं ने भूख और गरीबी से लड़ने, सार्वभौमिक खाद्य सुरक्षा हासिल करने और संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs) को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.

कृषि क्षेत्र में सुधार की सराहना

FAO प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि भारत ने किसान-केंद्रित और नवाचार आधारित नीतियों के जरिए अपने कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाया है. उन्होंने भारत की योजनाओं के पैमाने और प्रभाव को असाधारण बताया. उन्होंने खास तौर पर कोरोना महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा देने वाली योजना, 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार जैसे कदमों की सराहना की.

Latest and Breaking News on NDTV

मिलेट्स और प्राकृतिक खेती पर जोर

FAO ने भारत की ओर से मिलेट्स (श्री अन्न) को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयासों की भी प्रशंसा की. ‘इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स' के जरिए भारत ने पोषणयुक्त अनाज को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई. इसके अलावा, प्राकृतिक और पुनर्योजी खेती (Regenerative Farming) को बढ़ावा देने के प्रयासों को भी वैश्विक स्तर पर सराहा गया.

यह भी पढ़ें- PM मोदी और मेलोनी, दोनों ने मिलाकर लिखा लेख- पढ़िए क्या है इसमें

G20 और वैश्विक नेतृत्व की भी हुई तारीफ

FAO प्रमुख ने कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को 'ग्लोबल पब्लिक गुड' के रूप में पेश करने की पहल भी ऐतिहासिक रही. इससे विकासशील देशों में डिजिटल तकनीकों की पहुंच बढ़ाने और सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

गरीबी उन्मूलन में योगदान

FAO के अनुसार, इन सभी प्रयासों का असर यह हुआ कि भारत में लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकलने में मदद मिली है. संस्था ने पीएम मोदी के विजन और नेतृत्व को कृषि और खाद्य प्रणाली में सुधार का अहम कारण बताया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi In Italy, PM Modi Italy Tour, PM Modi Italy PM Giorgia Meloni, Modi Highest Awar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com