प्रीमियम स्मार्टफोन एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी Caviar ने कस्टमाइज्ड iPhone Duos का अपना सबसे नया कलेक्शन लॉन्च करने की घोषणा की है. इस बेहद आलीशान “World Treasures” कैटलॉग के तहत Apple के पहले फोल्डेबल फोन को 950 प्लेटिनम, सोने, नेचुरल डायमंड और ज्वेलरी इनेमल जैसी चीजों से तैयार किया गया है. स्मार्टफोन इतिहास के सबसे महंगे कलेक्शन्स में से एक माना जाने वाला ये पैक भारत, यूरोप, चीन और अरब देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से पूरी तरह इंस्पायर्ड है. इन iPhone Duos के डिजाइन्स में भारतीय प्रतीकों की सांस्कृतिक परंपराएं, अरब के महलों की नक्काशी और बहुत कुछ देखने को मिलता है.
iPhone Duo Omkara Edition: डिजाइन और कीमत
कस्टम iPhone Duo Omkara (ओमकारा) एडिशन प्राचीन भारत के पवित्र प्रतीक ॐ से प्रेरित है. आपको बता दें कि हिंदू धर्म में ॐ को सबसे पवित्र प्रतीकों में से एक माना जाता है. इसके पिछले हिस्से के डिजाइन को कमल के फूलों से सजाया गया है, जो भारतीय परंपराओं में आध्यात्मिक विकास और पवित्रता का प्रतीक है. इसके साथ ही इस पर भारतीय मंदिरों की कलाकृतियां, जैसे गर्भगृह का मुख्य प्रवेश द्वार और बहुत कुछ उकेरा गया है. कैवियार के अनुसार, इसके सेंट्रल पार्ट ज्वेलरी इनेमल से तैयार किया गया है और इसके चारों तरफ 36 असली नेचुरल हीरों को जड़ा गया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

इस iPhone Duo Omkara एडिशन की शुरुआती कीमत 73 हजार डॉलर रखी गई है. भारतीय मुद्रा में ये लगभग 68.9 लाख रुपये होती है. भारत के प्रमुख शहरों के मुख्य लोकेशन पर इस कीमत में एक शानदार 2BHK फ्लैट खरीदा जा सकता है. कंपनी पूरी दुनिया में इस मॉडल के केवल 7 पीस ही बनाएगी. इसकी डिलीवरी ग्राहकों को कंपनी के खास 'Caviar Supreme' बॉक्स में दी जाएगी, जिसमें 24K सोने की परत वाला एक लॉक होने वाला केस और चमड़े व लकड़ी से बना एक आलीशान 'Blue Wave' बॉक्स शामिल होगा.
इस फोन को खरीदने के इच्छुक ग्राहक Caviar Global की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. उसके बाद अपनी पसंद का स्टोरेज वेरिएंट कार्ट में जोड़ सकते हैं और अपना ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं. कैवियार ने साफ किया है कि इस कस्टमाइज्ड फोन का निर्माण ग्राहक द्वारा पूरा भुगतान किए जाने के बाद ही शुरू किया जाता है. अंतरराष्ट्रीय कूरियर के माध्यम से इसे भारत या अन्य देशों तक पहुंचाने में कम से कम एक हफ्ते का समय लगेगा, जो डिलीवरी की लोकेशन पर डिपेंड करेगा.
iPhone Duo Qasr Al Noor मॉडल भी हो चुका है लॉन्च
ओमकारा एडिशन के अलावा, इस शानदार कैटलॉग में कुछ अन्य देशों की कलाकृतियों से सजे मॉडल्स भी शामिल किए गए हैं. iPhone Duo Qasr Al Noor मॉडल में अरब के आलीशान महलों की वास्तुकला से इंस्पायर्ड इस मॉडल का पिछला हिस्सा पूरी तरह 950 प्लेटिनम से तैयार किया गया है और इस पर फूलों व पत्तियों की बेहद बारीक अरबी नक्काशी दी गई है. इसकी कीमत भी 73 हजार डॉलर (लगभग 68.9 लाख रुपये) रखी गई है.
यह भी पढ़ें | हाई-अलर्ट पर इंटरनेट! कई सरकारों ने बंद कीं वेबसाइट्स, जानें क्या है ये ऑनलाइन महा-संकट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं