विज्ञापन

PM मोदी को याद रहा मेलोनी का पुराना हैशटैग, इस वजह से गिफ्ट कर दिया Melody का पूरा पैकेट

Melody Meaning In Hindi: इटली में पीएम मोदी ने वहां की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को एक गिफ्ट दिया, ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि मेलोडी नाम की टॉफी का पैकेट था. दोनों नेताओं के कई फैन पेज मोदी और मेलोनी को मेलोडी नाम से बुलाते हैं.

PM मोदी को याद रहा मेलोनी का पुराना हैशटैग, इस वजह से गिफ्ट कर दिया Melody का पूरा पैकेट
क्या होता है मेलोडी का असली मतलब

Melody Meaning In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों इटली के दौरे पर हैं, जहां से उनकी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इसी बीच एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी का पूरा पैकेट गिफ्ट करते दिख रहे हैं, वीडियो में दोनों राष्ट्र प्रमुखों की जुगलबंदी काफी अलग है. फिलहाल इस बहाने मेलोनी के अलावा मेलोडी भी चर्चा में आ गई है. ऐसे में कई लोग ये भी जानना चाहते हैं कि मेलोडी का मतलब क्या होता है. इसके अलावा लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर पीएम मोदी ने मेलोडी गिफ्ट क्यों की?

क्या होता है मेलोडी का मतलब?

मेलोडी का हिंदी में मलतब, संगीत राग या फिर कोई खूबसूरत धुन होता है. कई लोग इसे तराना भी कह सकते हैं. ये शब्द मेलोडी ग्रीक भाषा से आया है, कई जगह इस नाम से लड़कियों के नाम भी रखे जाते हैं. 1960 के दशक में अमेरिका में ये म्यूजिकल नाम लोगों के बीच बहुत पसंद किया जाता था. 

Melody ही क्यों की गिफ्ट?

दरअसल पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी के नाम को मिलाकर दोनों नेताओं के फैन्स उन्हें मेलोडी कहते हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के फैन पेज इस नाम को खूब चलाते हैं. यही वजह है कि करीब तीन साल पहले जब मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी, तब उन्होंने इसके साथ #Melodi का इस्तेमाल किया था. इसके बाद से ही दोनों नेताओं को मेलोडी नाम से लोग जानते हैं. 

पीएम मोदी ने भी मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट कर उन तमाम फैंस को एक मैसेज दिया, जो दोनों को काफी पसंद करते हैं. खुद मेलोनी ने इस मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. ऐसे में ये नया वीडियो सोशल मीडिया के उन तमाम लोगों के लिए भी एक तोहफे की तरह है, जो दोनों की जुगलबंदी पसंद करते हैं. 

भारत और इटली की दोस्ती काफी गहरी है, ऐसे में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की जब भी मुलाकात होती है तो दोनों की तस्वीरें वायरल होती हैं. दोनों एक दूसरे के साथ काफी सहज नजर आते हैं और तमाम मौकों पर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं. 

जब 50 डिग्री के पार पहुंच गया था पारा! जानें भारत के इतिहास के 5 सबसे गर्म साल और शहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Melody Meaning In Hindi, Melody Itni Chocolaty Kyu Hai, Melody Ka Matlab Kya Hota Hai, PM Modi Meloni, Italy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com