फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के मंच पर भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात हुई. यह मुलाकात अनौपचारिक थी लेकिन फिर भी इसने दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा. इस बातचीत का वीडियो भी सामने आया है. इस बातचीत में मेलोनी 'मेलोडी मूमेंट' वाले वायरल इंस्टाग्राम पोस्ट का जिक्र करती दिख रही हैं.
इस खास मुलाकात के दौरान जब मेलोनी ने मुस्कुराते हुए पीएम मोदी से कहा, 'आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा, आखिर हम इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा मशहूर जो हैं.' हाल ही में पीएम मोदी की इटली यात्रा के दौरान उनकी और मेलोनी की 'मेलोडी टॉफी' वाली पोस्ट इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हुई थी. इस पोस्ट को 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले थे.
Modi and Meloni at G7 France discuss their peak Instagram #Melody moment when they had met in Italy not so long ago. pic.twitter.com/XMAgmUrivE
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 16, 2026
हाल ही में इटली दौरे पर गए थे पीएम मोदी
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19-20 मई को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और स्वास्थ्य समेत करीब 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. साथ ही वर्ष 2027 को भारत-इटली 'ईयर ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म' के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया था.
वायरल हुआ था 'मेलोडी मूमेंट'
इटली दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक हल्का-फुल्का 'मेलोडी' मूमेंट भी चर्चा में रहा था, जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी गिफ्ट में दी थी. इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए इसे बेहद खास और पसंदीदा उपहार बताया था. इस मूमेंट का वीडियो खुद मेलोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस वीडियो को अब तक 10 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: मेलोडी के बाद पीएम मोदी ने मेलोनी को दिए 2 स्पेशल गिफ्ट, जानें किस यूरोप नेता को तोहफे में क्या दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं