विज्ञापन

इटली की पीएम मेलोनी ने PM मोदी को दी बधाई, 12 साल पूरे होने पर कही ये बात

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी हैं.

इटली की पीएम मेलोनी ने PM मोदी को दी बधाई, 12 साल पूरे होने पर कही ये बात
इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी ने दी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई (फोटो-PTI)
  • इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार 12 साल सेवा के लिए बधाई दी है
  • PM मोदी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया
  • प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में शपथ ग्रहण की और लगातार तीन बार जनादेश हासिल कर इतिहास रचा है
नई दिल्‍ली:

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 12 साल तक लगातार प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की बधाई दी है. पीएम मोदी को इस मौके पर दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. इटली की प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में लिखा- नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई! आज वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. 

प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में लिखा, 'नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई! आज वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. हाल के हफ्तों में रोम में आपसे दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्र और हमारी जनता के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है.
 

प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे किए. चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिनों के कार्यकाल के साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस तुलना के लिए नेहरू के 1952 के बाद के कार्यकाल को आधार माना गया है, क्योंकि देश के पहले आम चुनाव होने से पहले 1947 से 1952 के बीच उन्होंने अंतरिम सरकार का नेतृत्व किया था. हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 साल से ज्यादा समय तक पद संभाला था, लेकिन उनका कार्यकाल लगातार नहीं था, जिससे मोदी देश के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं. उन्होंने 2014 में अपने पहले शपथ ग्रहण समारोह से लेकर 2019 में लगातार जनादेश हासिल करने और 2024 में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल पाने तक सेवा की है.

ये भी पढ़ें :- मोदी है तो मुमकिन है... 12 साल में 12 बड़े वादे पूरे, अगले 3 साल क्या करेंगे पीएम, एजेंडे में ये 3 मुद्दे

PM मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनियाभर के नेताओं ने उन्‍हें बधाई दी. बुधवार को उन्‍होंने प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 द‍िनों का कार्यकाल पूरा क‍िया. मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है.' 

ये भी पढ़ें :- PM मोदी के 12 साल: दुनियाभर से मिल रहे बधाई संदेश, जानें- किसने क्‍या कहा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giorgia Meloni, PM Modi, Giorgia Meloni And Pm Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height