प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित हो रहे 52वें G-7 समिट में हिस्सा लेंगे. इस दौरान वे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप समेत G-7 देशों के नेताओं समेत अन्य साझेदर देशों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे. नागपुर में आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन होने जा रहा है. अभिजीत दिपके इसके लिए नागपुर पहुंच चुके हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया में सोमवार को वायुसेना का बम बरसाने वाला B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया. इस हादसे में सवार सभी 8 लोगों की दुखद मौत हो गई. ईरान-अमेरिका पीस डील साइन करने के बाद ट्रंप ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करवाना अब जरूरी है. दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में अभी एक हफ्ते और आंधी, बारिश का दौर जारी रहेगा. तीन नोटिस मिलने के बाद भी रबड़ी देवी ने पटना में 10 सर्कुलर सरकारी बंगला खाली नहीं किया है. देश दुनिया का हर अपडेट यहां पढ़ें.
ये भी पढ़ें-अमेरिका का B-52 बॉम्बर उड़ान भरते ही क्रैश, राख और धुएं के सिवा कुछ न बचा, 8 की मौत- VIDEO
ये भी पढ़ें-भारतीय नौसेना में दिखेगी मेक इन इंडिया की झलक, समुद्र में 'त्रिशक्ति' संभालेगी मोर्चा
LIVE UPDATES...
एनसीआर के क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं होगा, बैठक में फैसला
दिल्ली एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 16 जून की बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का दायरा कम करने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया गया है. एनसीआर के क्षेत्र में कोई परिवर्तन नहीं होगा.
बंगाल: नदी में डूबी पर्यटकों की नाव
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के सुंदरबन इलाके में विद्याधरी नदी में पर्यटकों की एक नाव डूब गई. बचाव अभियान चल रहा है. नाव पर किसी पर्यटक के सवार होने की सूचना नहीं है और किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है.
#WATCH दक्षिण 24 परगना (पश्चिम बंगाल): सुंदरबन इलाके में विद्याधरी नदी में पर्यटकों की एक नाव डूब गई। बचाव अभियान चल रहा है। नाव पर किसी पर्यटक के सवार होने की सूचना नहीं है और किसी बड़े नुकसान या हताहत की पुष्टि नहीं हुई है। pic.twitter.com/yuKqGybVIG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
कालिंदी कुंज में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
दिल्ली के कालिंदी कुंज के ओ-जोन इलाके में बुलडोजर की मदद से अवैध झुग्गियों और मकानों को हटाया जा रहा है.
#WATCH दिल्ली: कालिंदी कुंज के ओ-ज़ोन इलाके में अवैध झुग्गियों और मकानों को हटाया जा रहा है। pic.twitter.com/GbiNlfOh9J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
G-7 समिट में PM मोदी उठाएं नाविकों की मौत का मुद्दा-प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मांग की है कि G-7 समिट में PM मोदी को नाविकों की मौत का मुद्दा उठाना चाहिए.
मायावती ने की यूपी चुनाव को लेकर BSP की तैयारी की समीक्षा
यूपी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर BSP की तैयारियों की मायावती ने लखनऊ में समीक्षा की. उन्होंने OBC समाज का जनाधार बढ़ाने के लिए जमीनी स्तर पर काम तेज करने के निर्देश पार्टी को दिए. 2007 की तरह OBC समाज से BSP ने फिर ऐतिहासिक समर्थन मिलने का जताया भरोसा. मायावती बोलीं कि OBC समाज का वास्तविक हित और कल्याण BSP में ही निहित है.
आधार के इस्तेमाल पर SC का सरकार को नोटिस
आधार को केवल पहचान पत्र के तौर पर इस्तेमाल करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, सभी राज्यों और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया.
टेलीग्राम पर बैन का NTA ने किया स्वागत
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सरकार के 22 जून 2026 तक टेलीग्राम पर बैन लगाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि चीटिंग करने वाले गिरोह कथित तौर पर NEET उम्मीदवारों को ठगने के लिए टेलीग्राम का इस्तेमाल करते थे और पेपर लीक होने के झूठे दावे करते थे.
नीट परीक्षा से पहले 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक
नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतते हुए 22 जून तक टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगा दी है. इसके अलावा 30 जून तक टेलीग्राम पर किसी मैसेज को एडिट भी नहीं किया जा सकेगा.
अयोध्या: राम मंदिर कथित चंदा घोटाले में FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे हिंदू नेता संतोष दुबे
अयोध्या के हिंदू नेता संतोष दुबे राम मंदिर के कथित चंदा घोटाले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर देने राम जन्मभूमि थाने पहुंचे.
कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों का पहला जल्था नाथुला पहुंचा
नाथुला रूट से 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सोमवार को गंगटोक पहुंचा. कुल 44 तीर्थयात्री, जिनमें 32 पुरुष और 12 महिलाएं शामिल हैं, संपर्क अधिकारियों, सहायता कर्मचारियों और चिकित्सा टीमों के साथ सिक्किम की राजधानी पहुंचे.
बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई सीरप अब नहीं मिलेगा-हेल्थ मिनिस्ट्री
बिना डॉक्टर की पर्ची के अब कोई सीरप नहीं मिलेगा. हेल्थ मिनिस्ट्री ने अपने नए आदेश में ये कहा है. साथ ही लिक्विड ओरल डोजेज फॉर्म जैसे सिरप, ड्रॉप्स, सॉल्यूशन, सस्पेंशन, इमल्शन अब सिंगल-यूनिट पैक में ही बेचे जाएंगे. सिंगल-यूनिट पैक मतलब: 5 ml, 10 ml जैसी एक बार की डोज वाली छोटी पैकिंग. ड्रग्स रूल्स, 1945 में संशोधन कर ये नियम जारी किया गया है.
वाराणसी की दाल मंडी में तोड़-फोड़ की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत दालमंडी बाजार में तोड़-फोड़ की कार्रवाई चल रही है.
#WATCH वाराणसी, उत्तर प्रदेश: सड़क चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत दालमंडी बाज़ार में ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
(सोर्स: ACP दशाश्वमेध वाराणसी) pic.twitter.com/SulRGypbvz
ऋषिकेश: योग दिवस से पहले सेना के जवानों के लिए लगा विशेष योग शिविर
उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया.
#WATCH ऋषिकेश, उत्तराखंड: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारतीय सेना के जवानों के लिए एक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/gl8aaxPKI2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
जम्मू में हो रही बारिशसे सुहाना हुआ मौसम
जम्मू शहर में बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है.
#WATCH जम्मू (जम्मू-कश्मीर): जम्मू शहर के में बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ। pic.twitter.com/YRsImFMwy6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
Delhi Rain Live: दिल्ली में हो रही बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बारिश शुरू हो गई है. नोएडा के आसमान में भी घने काले बादल छाये हुए हैं. तेज हवाएं भी चल रही हैं.
#WATCH | National capital of Delhi receives light rain showers; Visuals from near IGI airport pic.twitter.com/zHecXMVRjW
— ANI (@ANI) June 16, 2026
जंग खत्म करने के बदले 300 मिलियन डॉलर देने वाली फेक न्यूज-ट्रंप
ट्रंप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ने लिखा, "ईरान ने परमाणु हथियार कभी न रखने पर सहमति दे दी है. साथ ही, यह खबर कि अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर दे रहा है, फेक न्यूज है, जिसे डमोक्रेट्स ने फैलाया है."
खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को आज जमानत नहीं मिली
खान सर के दोनों बॉडीगार्ड को आज जमानत नहीं मिली है. कोर्ट ने अपडेटेड केस डायरी मंगवाई है. अब मामले की अगली सुनवाई 20 जून को होगी.
स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा
स्लोवाकिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया. राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया. यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक सम्मान है.
#WATCH | स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) से सम्मानित किया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक… pic.twitter.com/Zt73P2bpIJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
राज्यसभा चुनाव हम जीतेंगे, यह बंगाल नहीं है, यह झारखंड है-मंत्री इरफान अंसारी
झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि हम जीतेंगे. यह बंगाल नहीं है, यह झारखंड है और इस बार लोग झारखंड की पहचान, सम्मान और गरिमा के लिए वोट करने जा रहे हैं.
#WATCH | रांची: झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने राज्यसभा चुनाव पर कहा, "इसमें कोई शक नहीं है कि हम जीतेंगे। यह बंगाल नहीं है, यह झारखंड है और इस बार लोग झारखंड की पहचान, सम्मान और गरिमा के लिए वोट करने जा रहे हैं..." (15.06) pic.twitter.com/mm0Kw793uT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
केदारनाथ यात्रा में अब तक 12 लाख से ज़्यादा श्रद्धालु पहुंचे
रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने बताया कि 22 अप्रैल को शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में अब तक 12 लाख से ज़्यादा लोग आ चुके हैं. मॉनसून की दस्तक के बाद बारिश का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है इसलिए पूरी टीम के साथ कैमरों से पूरे ट्रैफिक, लैंडस्लाइड जोन और केदारनाथ मंदिर पर नजर रखी जा रही है. आने वालों से अपील है कि कुछ सावधानियां जरूर बरतें.
अयोध्या में बड़े मंगल पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सातवें बड़े मंगल के मौके पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी.
#WATCH अयोध्या(उत्तर प्रदेश): सातवें 'बड़े मंगल' के अवसर पर हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/tkPP3z2wBF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2026
मेरी और ट्रंप कि हर बात पर हमेशा एक जैसी राय नहीं-नेतन्याहू
अमेरिका और ईरान के बीच की शांति डील पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रिएक्शन देते हुए कहा कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे, चाहे कोई समझौता हो या न हो. उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कि हर बात पर हमेशा एक जैसी राय नहीं होती. इजरायल के अपने हित हैं और अमेरिका के अपने हित.
मारुति ने लॉन्च एथेनॉल से चलने वाली WagonR Flex Fuel कार
मारुति ने एथेनॉल से चलने वाली WagonR Flex Fuel कार लॉन्च की है. दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये है. कुछ समय पहले ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में कंपनी ने कार को शोकेस किया था, हालांकि तब इसकी कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी.
बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने ढाका में तैनात भारत के उप उच्चायुक्त को किया तलब
बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान के करीबी सलाहकार डॉ. जाहिद उर रहमान IGI एयरपोर्ट पर करीब ढाई घंटे सुरक्षा जांच के बाद दिल्ली में आयोजित भारतीय महासागर रिम संघ (IORA) की 28वीं बैठक में हिस्सा लिए बिना ही वापस लौट गए थे. इस मामले में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने ढाका में तैनात भारत के उप उच्चायुक्त पवन बधे को तलब कर इस घटना का विरोध जताया.
उत्तर भारत में आंधी, बारिश का दौर जारी
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में अभी भी आंधी, बारिश का मौसम एक हफ्ते और चलता रहेगा. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 16 जून और फिर 18-20 जून के दौरान आंधी, बारिश और तेज हवाएं चलती रहेंगी.
कैलिफोर्निया में B-52 बॉम्बर क्रैश
अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 जून को वायुसेना का बम बरसाने वाला B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया. इसमें सवार सभी 8 लोगों की दुखद मौत हो गई.