विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2018

सऊदी अरब के बाद दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे पीएम मोदी

मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ओमान के सुल्तान और अन्य प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे.

Also Read in
सऊदी अरब के बाद दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे पीएम मोदी
ओमान पहुंचने पर पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया.
मस्कट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम एशिया के तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी हिस्से में ओमान की दो दिवसीय यात्रा पर आज यहां पहुंचे. मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान ओमान के सुल्तान और अन्य प्रमुख नेताओं से बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें : वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में बोले पीएम मोदी, हम टेक्नोलॉजी को विकास का साधन बनाएं, विनाश का नहीं
  मोदी दुबई से यहां पहुंचे. वह काउंसिल ऑफ मिनिस्टर के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद फहद बिन महमूद अल सईद और अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मामलों के लिए उप प्रधानमंत्री सैयद असद बिन तारिक अल सईद से भी मुलाकात करेंगे. मोदी ने अपनी यात्रा से पहले ओमान को भारत का एक निकट समुद्री पड़ोसी बताया था जिसके साथ भारत के अच्छे संबंध हैं.

VIDEO : अबू धाबी में पीएम मोदी का भव्य स्वागत


उन्होंने कहा था, 'मैं ओमान के प्रमुख उद्योगपतियों से भी मुलाकात करूंगा और भारत के साथ मजबूत आर्थिक संबंधों के संबंध में बातचीत करूंगा.' मोदी ने कहा था कि भारत और ओमान के बीच इसके लोगों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi In Middle East, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com