- PM मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए फ्रांस में बसे भारतीयों की भूमिका की सराहना की.
- पीएम मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच 21वीं सदी के रिश्ते मजबूत और रणनीतिक साझेदारी की ताकत बन रहे हैं.
- मोदी ने भारत की तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और पिछले बारह वर्षों में हुए विकास संकेतों का उल्लेख किया.
PM मोदी ने पेरिस, फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पेरिस रंगों का शहर है. यहां आर्ट, आइडिया और इनोवेशन की प्रेरणा है. इसे भारत के अलग-अलग राज्यों से आए हुए लोग अधिक खूबसूरत बना देते हैं. आज जब मैं फ्रांस से वापस जाने की तैयारी में हूं तो ऐसा लग रहा है कि मैं भारत कनेक्ट्स कार्यक्रम में आ गया हूं. फ्रांस में रह रहे आप सभी लोगों ने 21वीं सदी के भारत और फ्रांस के रिश्तों को जिस तरह से कनेक्ट किया है तो वह हमारे रिश्ते की बहुत बड़ी ताकत बन रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि फ्रांस में बसे भारतीयों ने दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाया है. पीएम मोदी ने कहा कि वे देश के 140 करोड़ लोगों की शुभकामनाएं लेकर आए हैं.
'G7 बैठक के दौरान मैंने ट्रस्ट-बेस्ड पार्टनरशिप बनाने पर ज़ोर दिया'
— NDTV India (@ndtvindia) June 18, 2026
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान बोले PM मोदी #PMModi #Paris #India pic.twitter.com/5KZ3BjuoCH
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं 14 जून को नीस पहुंचा, तो सबसे पहले मैंने 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में हिस्सा लिया. आज जब मैं फ्रांस से लौटने की तैयारी कर रहा हूं, तो मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं 'भारत कनेक्ट' कार्यक्रम में आया हूं. जिस तरह से आपने 21वीं सदी के भारत-फ्रांस संबंधों को जोड़ा है, वह हमारी रणनीतिक साझेदारी की एक बड़ी ताकत बन रहा है. मैं आपके लिए 140 कड़ोर भारतीय नागरिकों की ओर से शुभकामनाएं लाया हूं. इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं.
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस, फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "आज मैं ऐसे समय पर फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा… pic.twitter.com/kEyHariCWc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2026
भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : PM मोदी
PM मोदी ने फ्रांस में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं ऐसे समय पर फ्रांस आया हूं जब कुछ ही दिन पहले हमारी सरकार के 12 वर्ष पूरे हुए हैं. प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार 12 वर्षों तक देश की सेवा करना मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य रहा है. यह भारत के लोकतंत्र की शक्ति है जिसने एक चाय वाले को यहां तक पहुंचाया है... 12 साल के इस कालखंड में भारत की GDP 2 गुना हुई है. एयरपोर्ट की संख्या 2 गुनी हुई है. विश्वविद्यालयों की संख्या भी 2 गुनी हो गई है. राजमार्ग निर्माण की गति भी 3 गुना बढ़ गई है. मेट्रो नेटवर्क 4 गुना बड़ा हो गया है... पिछले 12 वर्षों में भारत का निर्यात 35 गुना बढ़ा है... भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है... पिछले 12 वर्षों में देश में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं."
'भारत के किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं'
फ्रांस में PM मोदी ने कहा कि फ्रांस में कुल जितने घर हैं उनसे अधिक पक्के घर पिछले 12 वर्षों में हमने जरूरतमंदों के लिए बनाए हैं. आज के भारत के युवा बहुत बड़े सपने देख रहे हैं. भारत के किसान नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. आज भारत की महिलाएं नए नेतृत्व का परिचय दे रही हैं.
'भारत इनोवेट्स में करीब 1,400 B2B मीटिंग्स हुई हैं'
— NDTV India (@ndtvindia) June 18, 2026
पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करने के दौरान बोले PM मोदी #PMModi #Paris #India pic.twitter.com/AroCivtjng
'भारत दुनिया में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर उभर रहा है'
PM मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है, भारत सिर्फ़ भविष्य की तैयारी नहीं कर रहा है. भारत, और मैं यह बात पूरी ज़िम्मेदारी के साथ कह रहा हूं, भविष्य को आकार दे रहा है. एक समय था जब देशों के बीच संबंध सिर्फ़ व्यापार से तय होते थे. आज, व्यापार के साथ-साथ भरोसा भी उतना ही जरूरी हो गया है. हर देश एक भरोसेमंद सप्लाई चेन चाहता है. हर देश एक स्थिर साझेदारी चाहता है. हर देश ऐसे पार्टनर की तलाश में है जिन पर लंबे समय तक भरोसा किया जा सके और ऐसे समय में, भारत दुनिया में एक भरोसेमंद पार्टनर के तौर पर उभर रहा है.
ये भी पढ़ें : सारे पत्ते हमारे पास, एक भी पैसा नहीं मिलेगा... शांति समझौते पर ईरान को जेडी वेंस की दो टूक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं