विज्ञापन

जब न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने दिखाया 30 साल पुराना मफलर और सुना दिया 3 गिफ्ट वाला किस्सा

पीएम मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का राइट दिया था. आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसाइटी में महिलाएं बहुत बड़े पैमाने पर कंट्रीब्यूट कर रही हैं.

जब न्यूजीलैंड में पीएम मोदी ने दिखाया 30 साल पुराना मफलर और सुना दिया 3 गिफ्ट वाला किस्सा
पीएम मोदी बोले कि हर युग में हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है.
Narendra Modi/X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे. इस दौरान उन्होंने 30 साल पुराना मफलर दिखाया. उन्होंने कहा है कि तीस साल पहले उन्हें इस देश ने तीन गिफ्ट दिए थे. प्रधानमंत्री ने कहा है कि जब मैं कुछ नहीं था तब भी मुझे न्यूजीलैंड में सम्मान मिला था. 

पीएम मोदी ने कहा, "लगभग 25-30 साल पहले, जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था या कोई मुझे पब्लिक लाइफ में नहीं जानता था, मुझे न्यूज़ीलैंड जाने का मौका मिला. उस समय, किसी ने मुझे तीन चीजें दीं. एक मफलर, जो मैं पहन रहा हूं, एक टोपी और एक दस्ताना. यह मफलर मुझे न्यूजीलैंड के एक आदमी ने दिया था और मैं इसे अपने पास रखता हूं."

पीएम मोदी ने कहा, "भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते खास हैं, ये मजबूत हैं. ये रिश्ता अब नई राहों पर हैं.  इस रिश्ते को यहां के हर दल का समर्थन हासिल है."

वाका नाव का जिक्र करने लगे पीएम मोदी

भारत और न्यूजीलैंड के रिश्ते में यादें भी हैं, दोस्ती भी है, वैल्यूज भी हैं और एक कमिटमेंट भी है.  इस रिश्ते को न्यूजीलैंड की एक सुंदर सी परंपरा अच्छे से डिफाइन करती है.  यहां सदियों से एक शब्द लोगों को जोड़ता आया है- वाका.  ये हमारी साझा सफर की प्रतीक है और आज भारत-न्यूजीलैंड की यही वाका एक नए जर्नी पर निकलने के लिए तैयार है. 

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है.

पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है.

न्यूजीलैंड की माओरी भाषा में वाका का अर्थ पारंपरिक डोंगी या नाव होता है. ऐतिहासिक तौर पर इन प्राचीन लकड़ी की नावों का इस्तेमाल प्रशांत महासागर के रास्ते न्यूजीलैंड तक पहुंचने और द्वीपों के बीच यात्रा के लिए किया जाता था.

प्रधानमंत्री ने कहा, "ऑकलैंड से वेलिंगटन तक, क्राइस्टचर्च से क्वीन्सटाउन तक, न्यूजीलैंड के हर कोने में फैला इंडियन कम्युनिटी इस साझा सफर का एक जरूरी हिस्सा है. मैं अपने दोस्त प्राइम मिनिस्टर क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूजीलैंड सरकार के सभी साथियों और यहां मौजूद लेबर पार्टी के सदस्यों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. यह दिखाता है कि इंडिया-न्यूज़ीलैंड रिश्तों के लिए दोनों पार्टियों का कितना ज्यादा सपोर्ट है. यह कीवी-इंडियन कम्युनिटी की कामयाबियों और योगदान की अहमियत को भी दिखाता है."

'कहीं खंडाला तो कहीं बॉम्बे हिल्स...'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "न्यूजीलैंड वो जगह है, जहां सड़कों में भी भारतीय शहरों को सम्मान दिया गया है। कहीं खंडाला है, कहीं बॉम्बे हिल्स है, कहीं कोरोमंडल है, कलकत्ता स्ट्रीट है, दिल्ली क्रिसेंट है, अमृतसर स्ट्रीट है... ऐसे कितने ही नाम हैं, जहां रहते-रहते आप भी पूरे के पूरे कीवी हो गए हैं और न्यूजीलैंड के लीडर से जब भी मैं मिला हूं आप सभी की प्रशंसा करते हैं. प्रशंसा आपकी होती है और सिर मेरा ऊंचा होता है."

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के सामने माओरी सूरमाओं की कलाबाजी, न्यूजीलैंड की महिला सांसद के हाका डांस की दिला दी याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, New Zealand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com