विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2025

अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम कर रहे थे कर्मचारी तभी अचानक आ गिरा विमान, 2 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

इस विमान हादसे के बाद जिस गोदाम पर ये प्लेन गिरा है उसके अंदर कई लोगों के फंसे होने की बात सामने आ रही है. अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है.

अमेरिका के कैलिफोर्निया में काम कर रहे थे कर्मचारी तभी अचानक आ गिरा विमान, 2 की मौत, 100 से ज्यादा घायल
कैलिफोर्निया में हुआ विमान हादसा

अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विमान हादसे में दो लोगों की मौत की खबर आ रही है. इस दुर्घटना में अभी तक 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायल लोगों में कुछ लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह विमान हादसा एक बड़े वेयरहाउस की छत पर हुआ है. इस दुर्घटना में 100 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. 

फुलर्टन हवाई अड्डे के पास हुआ हादसा

यह प्लेन हादसा कैलिफोर्निया में फुलर्टन हवाई अड्डे के पास हुई है. इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक बड़े से गोदाम की छत पर से धुएं का गुबार सा उठ रहा है. बताया जा रहा है कि जिस समय ये विमान इस गोदाम के ऊपर गिरा उस दौरान गोदाम में कई लोग मौजूद थे. गोदाम में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
California Plane Accident, California Plane Crash, Many Died In Plane Crash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com