विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

ब्राजील में स्वीमिंग पूल के बगल में गिरा छोटा विमान, 3 लोगों की मौत

यह विमान सोमवार को साओ पाउलो शहर से लगभग 440 किलोमीटर दूर साओ जोस डो रियो प्रेटो में एक घर के पीछे स्विमिंग पूल के बगल में जा गिरा.

ब्राजील में स्वीमिंग पूल के बगल में गिरा छोटा विमान, 3 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो
  • स्वीमिंग पूल के बगल में गिरा छोटा विमान
  • हादसे में तीन लोगों की मौत
  • विमान दुर्घटना के कारणों की हो रही है जांच
साओ पाउलो: ब्राजील के साओ पाउलो में एक घर के पीछे एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई. समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, यह विमान सोमवार को साओ पाउलो शहर से लगभग 440 किलोमीटर दूर साओ जोस डो रियो प्रेटो में एक घर के पीछे स्विमिंग पूल के बगल में जा गिरा.  दमकलकर्मियों का कहना है कि इस घटना में घर क्षतिग्रस्त हुआ है. अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

मुंबई स्पाइसजेट हादसा : डीजीसीए ने दो पायलटों के उड़ान भरने पर लगाई रोक

पिछले महीने अमेरिका में कैलिफोर्निया में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक अमेरिकी नागरिक और कोस्टा रीका की एक महिला की मौत हो गई. विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही जमीन पर गिर गया था. सैन जोस के बाहर हुई इस दुर्घटना में विमान में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए. इनमें से तीन यात्री (एक अमेरिकी और दो कोस्टा रीका के नागरिक) और एक कोस्टा रीका मूल का पायलट शामिल है.

अभ्यास के दौरान पाकिस्तान वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Plane Crash, Brazil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com