डेल्टा के एक पायलट का डेनवर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चलती फुटपाथ में पैर फंस गया था, जिसकी वजह से वो गिर गया और उसे चोट आई थी. इसके बाद पायलट ने कानूनी कार्रवाई शुरू की है. यूटा में रहने वाले केनेथ गो ने दिसंबर में टीके एलेवेटर कॉर्पोरेशन के खिलाफ मुकदमा दायर किया था. मुकदमे के अनुसार, वॉकवे के अंत में एक टुकड़ा ना होने की वजह से वह नीचे गिर गया और उसे चोट आई थी.
नवंबर 2022 में गिरने के कारण उसके पैर और कंधे में चोट आई थी, जिसके कारण उसे फिजियोथेरेपी की जरूरत पड़ी थी और उसे अपना काम छोड़ना पड़ा था. 9न्यूज द्वारा प्राप्त की गई घटना के वीडियो में केनेथ गो अपने बैग के साथ वॉकवे से नीचे जाते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन जैसे ही वो अंत तक पहुंचता हैं तो उसका पैर वॉकवे में फंस जाता है और वो सीधे जमीन पर गिर जाता है. इसके बाद पास में खड़ा एक व्यक्ति उनकी मदद के लिए आता है और पैर को वॉकवे से बाहर निकालता है. इसके बाद वह खड़ा हो जाता है और एयरपोर्ट स्टाफ को घटना के बारे में समझाता है. गो के वकील ब्रायन एलेनिकॉफ़ ने मीडिया आउटलेट को बताया, "सौभाग्य से, गो को ज्यादा चोट नहीं आई."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
लॉ एंड क्राइम द्वारा प्राप्त मुकदमे में कहा गया है कि पायलट 4 नवंबर, 2022 को वॉकवे से जा रहा था, जब उसे "अचानक अपने पैर में दर्द महसूस हुआ और वह गिर गया." मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि जब गो पीछे मुड़ा तो उसने "देखा कि वॉकवे में उसका पैर और जूता फंस गया था क्योंकि उसमें एक प्लेट गायब थी." एलेनिकॉफ ने कहा, "यह अच्छी बात थी कि गो ने काफी भारी जूता पहना हुआ था और उसके पैर की उंगलियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा." गो का आरोप है कि वॉकवे पर एक प्लेट के ना होने से "इस पर यात्रियों को चोट लगने का अनुचित खतरा पैदा हो गया", जिससे खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.
घटना के तीन दिन बाद, वह अपने बाएं टखने, बाएं पैर और बाएं कंधे की चोटों के इलाज के लिए यूटा में एक क्लिनिक में गया था. डॉक्टर से इलाज कराए जाने के बाद भी मुकदमे में कहा गया है कि गो लगातार गंभीर दर्द का अनुभव कर रहा है. अदालती दस्तावेज़ों के अनुसार, डॉक्टरों ने गो को पैर में ब्रेस पहनने की सलाह दी है. गो मुआवजे की मांग कर रहा है, जिसकी राशि परीक्षण के दौरान निर्धारित की जाएगी, जिसमें शारीरिक दर्द, भावनात्मक संकट और मानसिक पीड़ा के नुकसान के साथ-साथ उसके इलाज का खर्च भी शामिल होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं