फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते (Rodrigo Duterte) ने अपने लंबे समय के साथी के सामने एक भाषण के दौरान मंच पर पांच फिलिपिनो महिलाओं को चूमा, और कहा कि सुंदर महिलाओं ने उन्हें 'समलैंगिक' होने से 'ठीक होने' में मदद की.
74 वर्षीय नेता जापान में फिलिपिनो समुदाय के लोगों से मिल रहे थे. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने मंच के पास बैठी महिला वॉलिंटियर्स से खुद को चूमने को कह दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सीएनएन फिलीपींस के अनुसार, पहली महिला ने झिझकते हुए पूछा कि उन्हें कहां चूमना है होठ पर या गाल पर? फिर उन्हें चूमा और तुरंत मंच छोड़ दिया.
दूसरी महिला इस अवसर पर आंसू बहाती और घबराई हुई दिखाई दी, उसने अपना परिचय दावों के किसी व्यक्ति के रूप में दिया. गाल पर चुंबन के बाद उसने नेता को धन्यवाद कहा.
विदेशियों से जबरन शादी कराने में पाकिस्तान सबसे आगे, भारत है इस नंबर पर
दुर्तेत ने तीसरी महिला को इशारा किया, जिसे बुलाए जाने के बाद वह मंच पर गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि चुंबन के बाद, उन्होंने एक साथ एक तस्वीर ली, जिसमें दुर्तेत उसका हाथ पकड़े हुए देखे जा सकते हैं.
चौथी और पांचवी महिलाओं ने भी ऐसा ही किया जबकि प्रेस ने तस्वीरें लीं.
अपने भाषण के दौरान, दुर्तेत ने कहा कि सुंदर महिलाओं ने उन्हें 'समलैंगिक' होने से 'ठीक होने' में मदद की, बाद में अपने आलोचक सीनेटर एंटोनियो ट्रिलानेस को कथित तौर पर समलैंगिक होने के लिए फटकार लगाई.
जून 2018 में वह उस समय विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने सियोल में एक विवाहित विदेशी फिलिपिनो कार्यकर्ता से फिलिपिनो समुदाय के साथ एक बैठक के दौरान चुंबन लिया.
दुर्तेत जापान की चार दिवसीय यात्रा पर आए हुए थे, जो 31 मई को समाप्त हो गई.
गंजेपन और मोटापे की वजह से बीवी ने छोड़ा...6 पैक्स बनाने के बाद ऐसे बदल गई जिंदगी, देखें Photos
इनपुट - आईएएनएनस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं