विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2019

परवेज मुशर्रफ बोले- हमने एक परमाणु बम गिराया तो भारत हमें 20 बम गिराकर खत्म कर देगा

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का बयान पुलवामा आतंकी हमले के एक सप्ताह के बाद आया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जम्मू-कश्मीर में हुए इस हमले के तुरंत बाद जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली थी.

Also Read in
परवेज मुशर्रफ बोले- हमने एक परमाणु बम गिराया तो भारत हमें 20 बम गिराकर खत्म कर देगा
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ. (फाइल तस्वीर)
  • पुलवामा हमले पर बोले परवेज मुशर्रफ
  • कहा- भारत पाक रिश्ते खतरनाक स्तर पर पहुंचे
  • 'परमाणु युद्ध नहीं होगा'
अबू धाबी:

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf) ने कहा कि अगर पाकिस्तान (Pakistan) ने एक बम गिराया तो भारत हमें 20 परमाणु गिराकर खत्म कर सकता है. न्यूज पेपर डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक यूएई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुशर्रफ ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के संबंध फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गए हैं. परमाणु हमला नहीं होगा. अगर हम भारत पर एक परमाणु बम से हमला करते, तो भारत हमें 20 बमों से हमला करके खत्म कर सकता है. तब एकमात्र उपाय यह है कि हमें पहले उन पर 50 परमाणु बमों से हमला करना चाहिए ताकि वे हमें 20 बमों से न मार सकें. क्या आप पहले 50 बमों के साथ हमला करने के लिए तैयार हैं?'

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति का बयान पुलवामा आतंकी हमले के एक सप्ताह के बाद आया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. जम्मू-कश्मीर में हुए इस हमले के तुरंत बाद जैश-ए-मोहम्मद ने जिम्मेदारी ली थी.

इमरान खान ने PM मोदी से कहा- शांति का एक मौका दें, भारत खुफिया जानकारी देता है तो तत्काल कार्रवाई करेंगे

बता दें, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा की घटना में पाकिस्तान का हाथ होने से इन्कार करते हुए कहा था कि बिना किसी सुबूत के क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. उन्होंने कहा था कि आखिर इस घटना से पाकिस्तान को क्या फायदा है? जब पाकिस्तान स्थिरता की ओर जा रहा है. जब युद्ध के कारण हजारों पाकिस्तानी मारे गए हैं. फिर ऐसी घटना से पाकिस्तान को क्या फायदा है.' इमरान खान ने कहा था कि हमारी जमीन से कोई वहां जाकर हमला नहीं किया. फिर भी किसी किस्म की आप तहकीकात करना चाहें तो हम तैयार हैं. पाकिस्तान की संलिप्तता का आप सुबूत देंगे तो गारंटी देता हूं कि मैं एक्शन लूंगा.

राज ठाकरे का निशाना: राजनीतिक शिकार बने CRPF जवान, अजीत डोभाल से पूछताछ हो तो हमले का सच सामने आ जाएगा

इमरान खान ने यह भी कहा था कि अगर भारत युद्ध करेगा तो पाकिस्तान सोचेगा नहीं बल्क जवाब देगा. क्योंकि पाकिस्तान के पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि युद्ध शुरू करना आसान है, यह इंसान के हाथ में है, मगर युद्ध खत्म करना इंसान के हाथ में नहीं होता. यह मसला आखिर में डॉयलाग से हल होगा.

पाकिस्तान के सांसद का दावा, प्राइम मिनिस्टर मोदी से बात हो गई है अब उनकी तरफ से पॉजिटिव बयान आएंगे

इसके बाद रविवार को इमरान खान ने अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से ‘शांति लाने को एक मौका देने' की बात कही और उन्हें यकीन दिलाया कि वह अपनी जुबान पर ‘कायम' रहेंगे और अगर भारत पुलवामा हमले पर पाकिस्तान को ‘कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी' उपलब्ध कराता है तो इस पर ‘तत्काल' कार्रवाई की जायेगी. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी जुबान पर कायम हैं कि अगर भारत कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी देता है तो हमलोग तत्काल कार्रवाई करेंगे.' खान ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को ‘शांति को एक मौका' देना चाहिए.

पुलवामा आतंकी हमले पर ओवैसी की दो टूक: पाकिस्तान के PM अपने चेहरे से मासूमियत का नकाब उतारें

(इनपुट- भाषा)

VIDEO- पुलवामा हमले फिर बोले पीएम मोदी- इस बार सबका हिसाब होगा

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan News, India, Pakistan Balakot, India News, Latest News India, India Attacked Pakistan, Pakistan News Channel, India Pakistan, Pakistan News Live, India Pakistan War, India Pakistan News, India Strikes Back, Pakistan Attack, Attack On Pakistan, Breaking News India, Attack On Pakistan By Indian Army, Scrambled, Mirage 2000 India, India Air Strike, Pakistan News Headlines, Pak News, Pakistani News, India Attack Pakistan, India Attack Pak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com