विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2019

पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई

पाकिस्तान के गुजरांवाला की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बुधवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी.

Also Read in
पाकिस्तान की आतंकवाद रोधी अदालत ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद की हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई
मुंबई आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की हिरासत बढ़ी. (फाइल फोटो)
लाहौर:

पाकिस्तान के गुजरांवाला की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने बुधवार को मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद (Hafiz Saeed) की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए और बढ़ा दी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को आतंक के वित्तपोषण के आरोप में 17 जुलाई को गिरफ्तार कर लाहौर से गुजरांवाला लाया गया था. उसी दिन सईद को आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अमेरिका ने सईद पर एक करोड़ अमेरिकी डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है.

पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर ट्रंप प्रशासन को नहीं है 'विश्वास'

जियो टीवी के अनुसार हाफिज सईद को बुधवार को गुजरांवाला में आतंकवाद रोधी अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उसकी न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिये बढ़ा दिया. अदालत ने पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग को सात अगस्त तक सईद के खिलाफ पूर्ण आरोपपत्र दाखिल करने के लिए भी कहा है. 

आतंकी हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर बोला भारत- छवि सुधारना चाहते हैं इमरान खान, इनके झांसे में न आएं: सूत्र

आतंकवाद रोधी विभाग ने तीन जुलाई को सईद समेत जमात-उद-दावा के 13 शीर्ष नेताओं के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में 'आतंकवाद के वित्तपोषण' के आरोप में 23 प्राथमिकियां दर्ज की थीं.

VIDEO: मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद गिरफ्तार

(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hafiz Saeed, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com