विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

पाकिस्तान का F-16 विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कारणों का पता नहीं

पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने एक बयान में बताया कि यह विमान राजधानी के शकरपारियां इलाके के पास एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में पायलट नोमान अकरम की मौत हो गई है.

पाकिस्तान का F-16 विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, कारणों का पता नहीं
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के दौरान हुई दुर्घटना
  • एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को इस्लामाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया
  • राजधानी के शकरपारियां इलाके के पास एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के गणतंत्र दिवस परेड के लिए रिहर्सल के दौरान पाकिस्तानी वायु सेना का एफ-16 लड़ाकू विमान बुधवार को इस्लामाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पाकिस्तान वायु सेना (PAF) ने एक बयान में बताया कि यह विमान राजधानी के शकरपारियां इलाके के पास एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. बीबीसी रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना में पायलट नोमान अकरम की मौत हो गई है. वहीं राजधानी इस्लामाबाद के शकरपरियां इलाक़े को पुलिस और सुरक्षाबलों ने घेर लिया है. इस इलाक़े में कई म्यूजियम हैं, गोल्फ क्लब हैं और पास ही जिन्ना स्टेडियम भी है. बयान में कहा गया कि विमान पाकिस्तान दिवस परेड के लिए नियमित अभ्यास पर था जब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. साथ ही बताया कि पाकिस्तानी वायु सेना ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं. 

बयान में बताया गया कि दुर्घटना स्थल से धुआं उठ रहा था और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य जारी है. पाकिस्तान दिवस या पाकिस्तान संकल्प दिवस को गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है जो 23 मार्च, 1940 को लाहौर प्रस्ताव पारित होने और पाकिस्तान के पहले संविधान को स्वीकार किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है.

VIDEO: एयरफोर्स ने पाक F-16 मार गिराए जाने के दिखाए सबूत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan's F-16 Plane Crashes, F-16 Aircraft, Pakistan Air Force
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com