विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2015

पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर की गोलीबारी, एक जवान जख्मी

Also Read in
पाकिस्तानी सैनिकों ने सीमा पर की गोलीबारी, एक जवान जख्मी
फाइल फोटो
जम्मू: लगातार तीसरे दिन आज पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के करीब स्थित गांवों और अग्रिम चौकियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया।

पड़ोसी देश के सैनिकों ने पुंछ जिले के सबजियान सेक्टर को पिछले लगातार तीसरे दिन निशाना बनाया जिससे लगता है कि सीमा पार से घुसपैठ कराने की कोशिश हो रही है।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने आज सुबह भारी गोलीबारी की और आरपीजी सहित मोर्टार गोले दागे। पुंछ जिले के सबजियान इलाके में नियंत्रण रेखा के करीब अग्रिम चौकियों और असैन्य इलाकों में रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही।’ उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की चौकसी कर रहे भारतीय सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों पक्षों में भारी गोलीबारी हुई। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि ‘आतंकवादियों के मंसूबे को नाकाम करने के लिए नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।’आज के संघर्ष विराम उल्लंघन के साथ ही पिछले छह दिनों में ऐसी 15 घटनाएं हो चुकी हैं। पाकिस्तानी सैनिकों ने कल नियंत्रण रेखा के समीप स्वचालित हथियारों, आरपीजी और मोर्टार से रुक-रुक कर गोलाबारी की थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत-पाक सीमा, फायरिंग, एक जवान घायल, संघर्ष विराम का उल्लंघन, गोलीबारी, Indo-pak Border, Firing, Soldier Wounded, Seasfire, Pakistani Troops
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com