विज्ञापन

गुवाहाटी में लीज विवाद में 5 लोगों की हत्या, मरने वाले 4 लोग होटल मालिक, 1 घंटे में पकड़ा गया आरोपी, रात में हुआ क्या?

गुवाहाटी के होटल के भीतर फायरिंग करने वाला हमलावर कोई भाड़े का हत्यारा नहीं था. उसने यह होटल लीज पर लिया था. आरोपी से पूछताछ की जा रही है. गोलीबारी किन हालात में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है.

गुवाहाटी में लीज विवाद में 5 लोगों की हत्या, मरने वाले 4 लोग होटल मालिक, 1 घंटे में पकड़ा गया आरोपी, रात में हुआ क्या?
गुवाहाटी होटल फायरिंग के पीछे की पूरी कहानी.
NDTV
  • गुवाहाटी के होटल में संपत्ति विवाद की वजह ताबड़तोड़ फायरिंग हुई जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई
  • आरोपी घनकांत गोगोई होटल का पट्टाधारक है और उसे घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया
  • गोलीबारी में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल पुलिस ने जब्त कर आरोपी से पूछताछ कर रही है
गुवाहाटी:

असम की राजधानी गुवाहाटी का एक होटल सोमवार शाम  ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया. इस घटना में 6 लोगों को गोली लगी थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. ये घटना GS रोड स्थित बोरा सर्विस क्षेत्र के होटल 'बिलास इन' में हुई, जहां अज्ञात हमलावरों ने कई लोगों पर गोलियां बरसाईं. हालांकि एक घंटे के भीतर ही आरोपी को पकड़ लिया गया. होटल के भीतर आखिर हुआ क्या और क्यों अचानक आए कुछ लोगों ने एक होटल के अंदर फायरिंग की, इसके पीछे की वजह सामने आ गई है. 

गुवाहाटी होटल में फायरिंग के पीछे की वजह

मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा है. संपत्ति के मालिक और उसे पट्टे पर लेने वाले व्यक्ति के बीच ये विवाद हुआ था. इसी दौरान कथित तौर पर पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना रात लगभग 9 बजे होटल बिलास इन में हुई. यह होटल असम पुलिस मुख्यालय से लगभग दो किलोमीटर दूर है. जानकारी के मुताबिक, होटल के मालिक पक्ष और होटल को लीज पर लेने वाले शख्स के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. आरोपी कोई भाड़े का हत्यारा नहीं, बल्कि वही व्यक्ति है जिसने होटल को लीज पर लिया था. उसका मृतकों से कोई पारिवारिक संबंध नहीं है.

Latest and Breaking News on NDTV

होटल लीज पर लेने वाले ने चलाईं गोलियां

पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत ने  बताया कि आरोपी की पहचान घनकांत गोगोई के रूप में हुई है. वह होटल का पट्टाधारक है. गोलीबारी की घटना के एक घंटे के भीतर उसे पलटन बाजार इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल जब्त कर ली गई है. आरोपी से पूछताछ चल रही है. शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना होटल के पट्टे समझौते से जुड़े संपत्ति विवाद की वजह से हुई. 

होटल की मालकिन, हेलेना और उनका बेटा

होटल की मालकिन, हेलेना और उनका बेटा

होटल मालिक परिवार के 4 लोगों की मौत

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मारे गए सभी लोग होटल के मालिक पक्ष से जुड़े हुए थे. उनमें से चार एक ही परिवार के सदस्य थे, जबकि पांचवां व्यक्ति उनके गांव का रहने वाला था. आरोपी ने उन सभी पर गोली चलाईं. पार्थ सारथी महंत ने बताया कि हमलावर ने उसने करीब एक साल पहले होटल पट्टे पर लिया था.मामले की जांच चल रही है. घटना से जुड़ी हर जानकारी जल्द ही सामने आएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

 मृतकों की पहचान  होटल की मालकिन, हेलेना भराली,हेलेना के बेटे देबोरशी कश्यप, देवरशी की पत्नी रिनिकी कश्यप, हेलेना के भाई, भुदेव भराली, परिवार से जुड़े व्यक्ति नारायण दास के रूप में हुई है. फायरिंग में इन लोगों की मौत हो गई.

भाड़े का हत्यारा नहीं था हमलावर

जब पूछा गया कि क्या आरोपी एक भाड़े का हत्यारा था, तो पुलिस अधिकारी ने कहा, नहीं, नहीं. वह कोई भाड़े का हत्यारा नहीं था. उसने यह होटल लीज पर लिया था.आरोपी से पूछताछ की जा रही है. गोलीबारी किन हालात में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है. वहीं गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर ने बताया कि गोलीबारी की घटना में बचने वाले व्यक्ति की पहचान सत्येन पाठक के रूप में हुई है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ गोलीबारी, एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 5 की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guwahati News, Assam, Firing News, Guwahati Hotel, Hotel Firing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com