विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2019

पाकिस्तानी तालिबान का फरमान, बोले - तेज़ आवाज़ में सुनाई दिए गाने तो उड़ा देंगे

संदेश में कहा गया है, ‘‘डीजे का इस्तेमाल नहीं होगा. न तो घर के भीतर और न ही खुले में और जो इस चेतावनी की अनदेखी करेंगे वे इसके परिणाम के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे.’’

पाकिस्तानी तालिबान का फरमान, बोले - तेज़ आवाज़ में सुनाई दिए गाने तो उड़ा देंगे
पाक तालिबान ने लोगों को तेज आवाज में संगीत नहीं बजाने की चेतावनी दी
पेशावर:

पाकिस्तानी तालिबान ने उत्तरी वजीरिस्तान के जनजातीय जिले के लोगों को तेज आवाज में संगीत नहीं बजाने और अपने बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाने की चेतावनी दी है. 

डॉन अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान ने उत्तरी वजीरिस्तान के मीरामशाह स्थित मुख्यालय से एक पन्ने का पैम्पलेट जारी कर यह चेतावनी दी. उर्दू में प्रकाशित संदेश में महिलाओं से कहा गया है कि वे अकेले घर से बाहर नहीं जाएं. उनके साथ कोई पुरुष भी अवश्य हो.

पैम्लेट में लिखा गया है, ‘‘हम आपको (स्थानीय लोगों) को याद दिलाना चाहते हैं कि इसी तरह के बयान कई बार तालिबान की ओर से जारी किए गए थे जिसे अनसुना कर दिया गया. लेकिन इस बार तालिबान के आदेश का उल्लंघन करने वालों की हम खबर लेंगे.'' 

सऊदी अरब का एक और ऐतिहासिक फैसला, बिना पुरुष के विदेश यात्राएं कर पाएंगी महिलाएं

संदेश में कहा गया है, ‘‘डीजे का इस्तेमाल नहीं होगा. न तो घर के भीतर और न ही खुले में और जो इस चेतावनी की अनदेखी करेंगे वे इसके परिणाम के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे.''

पैम्पलेट में लोगों के कंप्यूटर पर या दुकान में तेज आवाज में संगीत बजाने को प्रतिबंधित करने की बात कही गई है. साथ ही चेतावनी दी गई है कि जहां से संगीत सुनाई देगा, उसे कभी भी उड़ाया जा सकता है.

पीएम इमरान खान ने ट्विटर पर इस शख्स को किया अनफॉलो तो मचा बवाल

पोलियो कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे टीकाकरण अभियान के दौरान बच्चों की उंगलियों पर निशान लगाएं, लेकिन वे बच्चों को पोलियों की दवा नहीं पिलाएं. संदेश में आगे कहा गया है कि महिलाएं अकेले घर से नहीं निकलें.

इनपुट - भाषा

VIDEO: पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के लिए कॉन्‍स्‍यूलर एक्सेस देने का दिया प्रस्ताव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistani Taliban News, Pakistani Taliban, Polio Drops, Loud Music
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com