विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2019

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, 5 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों द्वारा वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए.

पाकिस्तान: सुरक्षाबलों के वाहन पर आतंकी हमला, 5 लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवादियों द्वारा वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम पांच पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए. एक सूत्र ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राजनपुर जिले में अरबी तबबा में रविवार देर रात आतंकवादियों ने वाहन पर गोलीबारी कर दी.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने अयोध्या फैसले के समय पर उठाए सवाल, कहा, 'बेहद दुखी हूं'

मारे गए लोगों में दो पुलिसकर्मी, दो खुफिया विभाग के अधिकारी और एक मुखबिर के होने की बात कही जा रही है. अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

Video: पाकिस्तान के म्यूजिक वीडियो में भिंडरावाले की तस्वीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan News, Terrorist Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com