विज्ञापन
This Article is From Oct 08, 2019

इमरान खान ने अमेरिकी सीनेटर से कहा : कश्मीर में स्थिति बदलने तक भारत से कोई वार्ता नहीं

इमरान खान ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान वार्ता के सबसे बड़े समर्थक थे लेकिन कश्मीर में जब तक स्थिति बेहतर नहीं होती यह असंभव है.

इमरान खान ने अमेरिकी सीनेटर से कहा : कश्मीर में स्थिति बदलने तक भारत से कोई वार्ता नहीं
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान
इस्लामाबाद:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने देश के दौरे पर आए अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को कहा कि कश्मीर में स्थिति को देखते हुए भारत के साथ वार्ता करने का सवाल ही नहीं है. ‘जियो न्यूज' ने खबर दी है कि खान ने अमेरिकी सीनेटर क्रिस वान होलेन और मैगी हसन के साथ बातचीत में कहा कि भारत के साथ कोई वार्ता नहीं होगी. दोनों सीनेटर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की रविवार को यात्रा करने के बाद अपने अनुभव प्रधानमंत्री के साथ साझा किए. इमरान खान ने कहा कि वह भारत-पाकिस्तान वार्ता के सबसे बड़े समर्थक थे लेकिन कश्मीर में जब तक स्थिति बेहतर नहीं होती यह असंभव है. 

भारत ने पाकिस्तान को बताया है कि जब तक वह सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा नई दिल्ली, इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा. खबर में बताया गया कि कश्मीर में मानवाधिकार को लेकर चिंता जताने वाले अमेरिकी सीनेटरों में होलेन भी शामिल हैं.

सुरक्षा एजेंसियों का अलर्ट, पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास आतंकी शिविरों को फिर किया सक्रिय

इमरान खान ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कश्मीरी लोगों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने होलेन और हासन से मुलाकात के दौरान ये टिप्पणी की. दोनों सीनेटरों ने प्रधानमंत्री से इस्लामाबाद में मुलाकात की . ‘जियो टीवी' के मुताबिक खान ने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण है कि वह जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों और स्वतंत्रता के सम्मान के लिए अपनी आवाज बुलंद करे.' 

इमरान खान की हुई बेइज्जती, सउदी के शहजादे ने बीच रास्ते से अपना निजी विमान वापस बुलाया

साथ ही इमरान खान ने कहा कि क्षेत्र में अशांत स्थिति है. इस विषय पर ध्यान देने के लिए उन्होंने दोनों सीनेटरों सहित अमेरिकी संसद की भी सराहना की. खान ने उल्लेख किया कि अफगानिस्तान में अमन-चैन लाने में पाकिस्तान और अमेरिका का साझा हित है. खान ने अफगानिस्तान में सियासी समाधान के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि अमेरिका-तालिबान शांति वार्ता को बहाल करना जरूरी है. दोनों अमेरिकी सीनेटरों ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

जम्मू कश्मीर: डीजीपी ने कहा- राज्य में 200 से 300 आतंकी सक्रिय हैं, पाकिस्तान ने...

VIDEO: हॉट टॉपिक: कश्मीर में आगे की राह क्या है?

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Imran Khan, Jammu Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com