पाकिस्तान के प्रांत पंजाब की राजधानी लाहौर में भारतीय टीवी चैनलों और भारतीय कार्यक्रमों का प्रसारण रुकवाने गई पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) की टीम पर हमला किया गया. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान सिटिजन पोर्टल पर यह शिकायत दर्ज कराई गई था कि लाहौर के कुछ इलाकों में केबल ऑपरेटर गैर कानूनी तरीके से डीटीएच पर भारतीय चैनलों के कार्यक्रमों का व अन्य भारतीय कंटेंट का प्रसारण कर रहे हैं. इस पर पेमरा का निरोधक दस्ता इन केबल ऑपरेटरों के लिए कार्रवाई करने पहुंचा और जब इसने छापा मारने का कार्रवाई शुरू की तब केबल ऑपरेटरों और उनके दस से अधिक साथियों ने पेमरा की टीम पर हमला कर दिया.
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिसबल घटनास्थल पर पहुंचा लेकिन हमलावर तब तक भाग चुके थे. पुलिस अब इनकी तलाश में छापे मार रही है. कश्मीर मामले को लेकर तनाव बढ़ने के बाद पाकिस्तान में भारतीय चैनलों, शो व फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी से जुड़े एक और घटनाक्रम में पाकिस्तान की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मोटरवे पुलिस ने अधिसूचना जारी कर सभी राजमार्ग और मोटरवे पर चलने वाले सार्वजनिक वाहनों में भारतीय टीवी शो, फिल्म और अन्य कंटेट को दिखाने पर रोक लगा दी है.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं