विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2018

पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर को मिला ड्राइविंग लाइसेंस, देखें तस्वीरें

इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस (आईटीपी) ने लैला अली को इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के विशेष निर्देशों के तहत लाइसेंस उपलब्ध कराया.

पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर को मिला ड्राइविंग लाइसेंस, देखें तस्वीरें
पाकिस्तान में पहली ट्रांसजेंडर महिला को मिला ड्राइविंग लाइसेंस
नई दिल्ली:

पाकिस्तान के यातायात अधिकारियों ने देश के इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया है. 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद ट्रैफिक पुलिस (आईटीपी) ने लैला अली को इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख के विशेष निर्देशों के तहत लाइसेंस उपलब्ध कराया. 

इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख ने कहा कि वह 15 साल से बिना किसी लाइसेंस के गाड़ी चला रही थीं. 

पाक आर्मी चीफ से गले मिलने पर सिद्धू ने फिर दी सफाई, 'सिर्फ झप्पी थी, राफेल डील नहीं की'

लैला ने कहा कि चर्चा के दौरान पुलिस प्रमुख ने यह आश्वासन दिया कि ट्रांसजेंडर समुदाय की परेशानियों पर गौर किया जाएगा.

वर्तमान में पाकिस्तान में लगभग 500,000 ट्रांसजेंडर रह रहे हैं. मई में पाकिस्तान की संसद ने ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट पारित किया था, जिसमें इन लोगों की सुरक्षा और अधिकारों का प्रावधान है.

जब चलते जहाज में पायलट को आ गई नींद और निकल गया 46 किलोमीटर आगे, फिर...

लैला अली को लाइसेंस मिलने के बाद की कुछ खास तस्वीरें
 

q6e6d3ag
 
pnpcr0v8
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Transgender Woman, Pakistan Transgender Women, Laila Ali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com