पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री तथा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान को मंगलवार को उस समय गिरफ़्तार कर लिया गया, जब वह पहले से चल रहे मामलों में ज़मानत की अर्ज़ी दाखिल करने इस्लामाबाद हाईकोर्ट पहुंचे थे. पाकिस्तान के स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इमरान खान को पाक रेंजर्स ने गिरफ़्तार किया है.
पाकिस्तान की सियासत में उथलपुथल मचा देने वाली इस गिरफ़्तारी के तुरंत बाद इमरान खान की पार्टी PTI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि पूर्व PM को गिरफ़्तार कर ले जाते वक्त धक्का दिया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
They have badly pushed injured Imran Khan. Pakistan's people, this is the time to save your country. You won't get any other opportunity. pic.twitter.com/Glo5cmvksd
— PTI (@PTIofficial) May 9, 2023
पार्टी ने ट्वीट में वीडियो के साथ लिखा, "उन्होंने ज़ख्मी इमरान खान को बुरी तरह धक्का दिया... पाकिस्तान के लोगो, मुल्क को बचाने का वक्त यही है... इसके बाद दोबारा कोई मौका नहीं मिलेगा..."
स्थानीय न्यूज़ चैनल GEO न्यूज़ ने बताया कि इमरान खान को इस्लामाबाद HC के बाहर से पाक रेंजर्स ने गिरफ़्तार किया. इमरान खान की पार्टी PTI के वकील फैसल चौधरी ने गिरफ़्तारी की पुष्टि कर दी है. गौरतलब है कि सोमवार को ही पाकिस्तानी सेना ने सेवारत ISI अधिकारी पर सबूतों के बिना 'बेहद गैर-ज़िम्मेदाराना और बेबुनियाद' आरोप लगाने के लिए इमरान खान की निन्दा की थी, और अब अगले ही दिन इमरान खान की गिरफ़्तारी की ख़बर आ गई है. हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ़्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं