विज्ञापन

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का रिश्तेदार गिरफ्तार, दो विदेशी महिलाओं के साथ किया है गैंगरेप

29 जून को लाहौर में पांच लोगों ने कथित तौर पर दो विदेशी महिलाओं—एक नीदरलैंड की और दूसरी वेनेजुएला की—का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप किया. पीड़ित महिलाओं में से एक के पिता का स्पेन से फोन आने के बाद पुलिस ने उन्हें बचाया.

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का रिश्तेदार गिरफ्तार, दो विदेशी महिलाओं के साथ किया है गैंगरेप
एक विदेशी महिला के फोन करने पर पुलिस ने दोनों को आरोपियों से बचाया.
  • लाहौर पुलिस ने दो विदेशी महिलाओं के साथ कथित गैंगरेप के मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है
  • मुख्य संदिग्ध मुहम्मद रजा डार, डिप्टी प्रधानमंत्री इशाक डार का करीबी रिश्तेदार बताया गया है
  • महिलाओं ने बताया कि वे अक्टूबर में सिंगापुर में रजा डार से मिलीं तो उसने पाकिस्तान बुलाया था

लाहौर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने दो विदेशियों के साथ कथित गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक सीनियर पाकिस्तानी नेता का रिश्तेदार भी शामिल है. संदिग्धों की पहचान मुहम्मद रजा डार, हसन रजा, सिकंदर खान और साजिद अली के तौर पर हुई है. लाहौर की एक अदालत ने शुक्रवार को उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

मुख्य संदिग्ध माने जा रहे रजा डार का संबंध पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री, सीनियर नेता इशाक डार से है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "चूंकि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इस हाई-प्रोफाइल केस में डिप्टी पीएम इशाक डार का करीबी रिश्तेदार शामिल है, इसलिए पुलिस हर पहलू से इसकी जांच कर रही है."

एक आरोपी अब भी फरार

29 जून को लाहौर में पांच लोगों ने कथित तौर पर दो विदेशी महिलाओं—एक नीदरलैंड की और दूसरी वेनेजुएला की—का अपहरण कर उनके साथ गैंगरेप किया. पीड़ित महिलाओं में से एक के पिता का स्पेन से फोन आने के बाद पुलिस ने उन्हें बचाया. लाहौर पुलिस ने गुरुवार को पांच संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया और पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 365A (अपहरण) और 375A (गैंगरेप) के तहत उनमें से चार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि पांचवां आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

रजा डार को कैसे जानती थीं महिलाएं

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि वे अक्टूबर 2025 में सिंगापुर में रजा डार से मिली थीं और उसने उन्हें पाकिस्तान आने के लिए बुलाया था. पुलिस के एक दूसरे अधिकारी ने PTI को बताया कि महिलाएं और रजा डार एक क्रिप्टोकरेंसी वेंचर में पार्टनर थे. रजा डार ने उनके पाकिस्तान दौरे के लिए बिजनेस वीजा का इंतजाम किया और वे 29 जून को लाहौर पहुंचीं. महिलाओं में से एक ने पुलिस को बताया कि लाहौर पहुंचने पर, रजा डार और दूसरे संदिग्धों ने उन्हें अगवा कर लिया और एक घर में ले गए, जहां कथित तौर पर उनके साथ गैंगरेप किया गया और उन्हें छोड़ने के बदले फिरौती की मांग की गई. कोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, जब चारों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, तो महिलाओं ने रजा डार की पहचान "मुख्य संदिग्ध" के तौर पर की.

यह भी पढ़ें-

VIDEO: खामेनेई के जनाजे में शामिल होने भारत-पाकिस्तान से कौन-कौन पहुंचा, 4 महीने से कहां था शव?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Deputy PM, Pakistan Deputy PM Ishaq Dar, Gangrape, Foreign Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com