विज्ञापन

3 साल की बच्ची के रेप और हत्या के बाद पाकिस्तान में बवाल, बोरे में मिली लाश- 12 संदिग्धों में कई रिश्तेदार

पाकिस्तान के कराची में बच्ची की रेप और हत्या के बाद उसकी बॉडी को बोरे में भरकर उसकी ही गली के मेन गेट पर छोड़ दिया गया. केस को हैंडल कर रहे डॉक्टर ने इसे अपने करियर में देखे गए "सबसे डरावने मामलों में से एक" बताया.

3 साल की बच्ची के रेप और हत्या के बाद पाकिस्तान में बवाल, बोरे में मिली लाश- 12 संदिग्धों में कई रिश्तेदार
Pakistan Crime: 3 साल की बच्ची की रेप और हत्या से पाकिस्तान में बवाल (प्रतिकात्मक फोटो)

पाकिस्तान के कराची में 3 साल की मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई है. दोपहर में बाहर खेलने के लिए घर से निकली इस मासूम का शव, उसी शाम कराची के मुस्लिमबाद में मुस्तफा मस्जिद के पास उसके घर की ओर जाने वाली गली के मेन गेट पर एक बोरी में भरा हुआ मिला. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार डॉक्टरों ने इस बात की पुष्टि की है कि हत्या से पहले इस बच्ची के साथ "हिंसक बलात्कार" किया गया था. इससे भी शर्मनाक बात यह है कि इस बच्ची का गुनाहगार उसका अपना ही रिश्तेदार हो सकता है.

क्या है पूरा मामला?

इस रिपोर्ट के अनुसार सिंध के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) जावेद आलम ओधो ने इस मामले की जांच के लिए एक हाई-लेवल टीम बनाई है और इसने बच्ची के रेप और मर्डर की जांच शुरू कर दी है. टीम ने उसी इलाके के 12 संदिग्धों से DNA सैंपल इकट्ठा किए हैं. इनमें से कई बच्ची के करीबी रिश्तेदार भी हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच और लोकल मुखबिरों से मिली रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस तीन संदिग्धों पर खास फोकस कर रही है, जिनके बारे में कहा जा रहा था कि वे बच्ची के करीबी रिश्तेदार हैं.

इस रिपोर्ट के अनुसार इस केस को हैंडल कर रहे डॉ. सैयद ने इस भयानक हत्या को अपने करियर में देखे गए "सबसे डरावने मामलों में से एक" बताया. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ रेप और हत्या के सभी मामले भयानक होते हैं, लेकिन कुछ मामले दूसरों की तुलना में ज्यादा भयानक होते हैं. यह उन्हीं में से एक था. सच में बहुत परेशान करने वाला.

 इस मामले की जांच के लिए कराची के ईस्ट जोन के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है. IGP ओधो ने कहा कि इस भयानक घटना में शामिल लोग किसी भी तरह की नरमी के हकदार नहीं हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 10 साल का नरक! पाकिस्तान में फ्रांसीसी पत्नी और 5 बच्चों को किया कैद, बेटे की सूझबूझ से खुली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Pakistan Crime, Pakistan Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com