विज्ञापन

बैरिकेडिंग हटाई, शीशे तोड़ देहरादून में घुसे, फिर रात 2.30 बजे वापस लौटे... आधी रात आखिर हुआ क्या?

उत्तराखंड में निहंगों का बवाल फिलहाल तो शांत हो गया है. आधी रात को काफी समझाइश के बाद करीब 20 से 25 निहंग वापस लौट गए. ये सभी चार गिरफ्तार निहंगों की रिहाई की मांग पर अड़े थे.

बैरिकेडिंग हटाई, शीशे तोड़ देहरादून में घुसे, फिर रात 2.30 बजे वापस लौटे... आधी रात आखिर हुआ क्या?
देहदादून से वापस लौटे निहंग सिख.
  • पंजाब के निहंग सिखों ने चार गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग पर देहरादून में बवाल मचाया
  • निहंग सिख उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर बैरिकेडिंग तोड़कर देहरादून में घुस गए और आधी रात वहां से वापस लौटे
  • निहंग सिख रात 2.30 बजे तक रेस कोर्स गुरुद्वारे में रुके थे. इस दौरान पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने उन्हें समझाया
देहरादून:

पंजाब के कुछ निहंग सिखों ने विकासनगर-कुल्हाल बॉर्डर पर जमकर बवाल काटा. वे गुरुवार को जबरन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में घुस गए ये निहंग कर्णप्रयाग में कुछ दिन पहले हुई घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग पर अड़े थे. गुरुवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच ये निहंग देहरादून के रेस कोर्स गुरुद्वारा पहुंचे. लेकिन पुलिस ने वहां पर पहले से ही नाकेबंदी कर रखी थी. समय रहते ही उनको आगे किसी भी तरह का बवाल करने से रोक लिया गया. 

गुरुद्वारे में निहंग सिखों से चली डेढ़ घंटे तक बात

उग्र निहंग रात करीब 2. 30 बजे तक रेस कोर्स गुरुद्वारे में रुके रहे. अंदर बड़ी बैठक चल रही थी. उनको समझाने के लिए पुलिस, स्थानीय एडमिनिस्ट्रेशन और देहरादून गुरुद्वारा कमेटी के सिख सदस्य वहां पहुंचे थे. सभी ने मिलकर गुस्साए निहंगों को करीब 1 से डेढ़ घंटे तक समझाकर शांत कराया.जिसके बाद वे मान गए और रात करीब 2.30 बजे वापस लौट गए. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

बैरिकेडिंग तोड़ देहादून पहुंचे थे निहंग

बता दें कि 20 से 25 निहंगों ने जब देहरादून की ओर कूच किया उस वक्त पुलिस ने बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की हुई थी. लेकिन अस्त्र-शस्त्रों से लैस निहंग  उत्तराखंड हिमाचल बॉर्डर पर बेरिकेड्स पर चढ़ गए और उनको हटा दिया. पुलिस का कहना है कि उन्होंने वहां खड़ी कुछ गाड़ियों पर हमला कर उनका कांच तोड़ दिया. 

एक वीडियो फुटेज में निहंग तलावार लहराते हुए भी नजर आए. इस दौरान काफी देर तक अराजकता की स्थिति बनी रही. मौके पर तैनात पुलिस भी बेबस नजर आई. वे सभी हंगामा करते हुए उत्तराखंड में घुस गए. 

PTI फोटो.

PTI फोटो.

क्या है निहंग सिखों की मांग?

पूरा विवाद 16 जून की घटना से जुड़ा है. जब कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंग सिखों के बीच हुए मामूली विवाद में कथित तौर पर तलवार से किए गए हमले में कुछ लोग घायल हो गए थे. इस घटना में एक निहंग सिख भी घायल हो गया था. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार निहंग सिखों को अरेस्ट किया था. इस घटना के बाद 20 जून की दोपहर निहंग सिख एक सिख श्रद्धालु को बंधक बनाकर नगरासू स्थित गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए. ये गतिरोध 23 जून को खत्म हो गया था और छत पर चढ़े निहंग भी नीचे उतर आए थे. लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. निहंगों का एक जत्था गुरुवार को मोहाली के गुरुद्वारा सिंह शहीदान से उत्तराखंड की ओर कूच कर गए. उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर रोकने की कोशिश की लेकिन वे बेरिकेड्स तोड़कर देहरादून में घुस गए. हालांकि उनको समझाकर वापस भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें-हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर बवाल, देहरादून जाने पर क्यों अड़े निहंग? पैरामिलिट्री फोर्स तक करनी पड़ी तैनात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nihang, Nihang Sikh, Nihang Dispute, Dehradun Police, Nihang Sikh Clash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com