विज्ञापन

IND vs IRE 1st T20I: भारत के लिए दो खिलाड़ियों का डेब्यू! क्या असर दिखाएगी पिच, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें

वैभव सूर्यवंशी को अगर मौका दिया जाता है तो सबसे अहम सवाल है कि आखिर श्रेयस अय्यर किसे बाहर रखेंगे. वैभव डेब्यू करते ही इतिहास रच देंगे.

IND vs IRE 1st T20I: भारत के लिए दो खिलाड़ियों का डेब्यू! क्या असर दिखाएगी पिच, कैसा रहेगा मौसम, जानें तमाम बातें
India vs Ireland 1st T20I Match Preview

भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और इस मुकाबले में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर होंगी. कोच सितांशु कोटक मैच की पूर्व संध्या पर जब मीडिया के सामने आए तो उन्होंने वैभव के डेब्यू पर कुछ ऐसा कहा जिससे सस्पेंस बढ़ गया. लेकिन ट्रेनिंग सत्र से आई तस्वीरों में साफ दिखा कि बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नेट सत्र में पूरे आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की. घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चर्चा में आए इस युवा खिलाड़ी ने लंबे अभ्यास सत्र के दौरान आकर्षक ड्राइव और अपने आक्रामक शॉट्स का प्रदर्शन किया.

सबसे बड़ा सवाल- क्या खेलेंगे वैभव

क्या वैभव सूर्यवंशी आज का मुकाबला खेलेंगे, इसका फैसला श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर को करना है. सितांशु कोटक ने कहा,"मुझे यकीन है कि उसे और मौके मिलेंगे." "इसलिए मुझे नहीं लगता कि सिर्फ़ उसे मौका देने के लिए, हमें किसी ऐसे खिलाड़ी को बाहर कर देना चाहिए जो पहले से ही रन बना रहा हो. यह भी सही नहीं होगा."

"ज़ाहिर है, यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है... कि हम इस मैच में क्या करने का प्लान बनाते हैं. यह एक अलग बात है. लेकिन मुझे लगता है कि किसी को मौका देने की कोशिश करने और किसी दूसरे खिलाड़ी के साथ गलत करने के बीच बहुत पतली लाइन होती है."

लेकिन वैभव जिस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे टीम मैनेजमेंट का उन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल होगा. अगर वैभव खेलते हैं तो प्लेइंग इलेवन के समीकरण क्या बनेंगे? किसे ड्रॉप किया जाएगा? यह श्रेयस अय्यर के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द होगा.

श्रेयस अय्यर की अगुवाई में शुरू होगा नया अध्याय

सूर्यकुमार यादव से आगे बढ़कर सेलेक्टर्स ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में सौंपी है. अय्यर आईपीएल लीग में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. आज वह बतौर भारतीय कप्तान अपनी नई जर्नी शुरू करेंगे तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह उतने ही सफल होते हैं, जितने आईपीएल में थे. इसके अलावा कोच गौतम गंभीर के साथ अय्यर के रिश्ते कैसे रहते हैं, इस पर  भी नजरें होंगी, क्योंकि 2024 में कोलकाता के खिताब जीतने के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आई थी. 

कहां देख पाएंगे मैच

इस मैच की टाइमिंग में बदलाव किया गया है. अब मैच एक घंटे पहले शुरू होंगे. पहले मैच शाम 7 बजे शुरू होने थे, जबकि अब यह शाम 6बजे शुरू होंगे. इसका मतलब है कि साढ़े पांच बचे टॉस होगा. मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. जबकि सोनी लिव एप पर मैच का लाइव टेलिकास्ट होगा.

कैसी रहेगी पिच

भारतीय टीम पहली बार इस पिच पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी. टीम इंडिया ने यहां पर वनडे खेला है. लेकिन 2007 में. जब कोच गंभीर ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली थी. मैच के दौरान बारिश हो सकती है. लेकिन यह इतनी अधिक नहीं होगी कि मैच धुल जाए. ओवरकास्ट कंडीशन में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है. 

क्या होगी प्लेइंग इलेवन

सूर्यवंशी अगर डेब्यू करते हैं तो ओपनिंग जोड़ी को तोड़ना एक मुश्किल फैसला होगा, वो भी उस जोड़ी को जिसने कुछ दिनों पहले ही भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप दिलाया है. लेकिन यह भी ध्यान देने वाली बात है कि भारत ने विश्व विजेता कप्तान को ही बर्खास्त किया है. अगर सूर्यवंशी आए तो वह संजू की जगह ओपनिंग के लिए आ सकते हैं, जबकि शिवम दुबे का पत्ता कट सकता है.

भारत संभावित XI: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

आयरलैंड संभावित XI: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, बेंजामिन कैलिट्ज़, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, मैथ्यू होलार्ड, जय मूंद्रा.

यह भी पढ़ें: मैदान पर कदम रखते ही नेमार ने रचा इतिहास, ब्राजील ने स्कॉटलैंड को रौंद नॉकआउट के लिए क्वालीफाई

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को अलग ड्रेसिंग रूम देने पर ECB ने तोड़ी चुप्पी, क्या ICC दे सकता है दखल, जानें नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Prince Yadav, Cricket, India, Ireland
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com