विज्ञापन

पाकिस्तान में बड़े मौलाना की गोली मारकर हत्या, खैबर पख्तूनख्वा में मोहम्मद इदरीस को घात लगाकर मारा

Maulana Muhammad Idrees shot dead in Pakistan: हमलावरों ने उस समय फायरिंग की जब मौलाना मोहम्मद इदरीस धार्मिक भाषण देने जा रहे थे. हॉस्पिटल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई.shot dead in Pakistan:

पाकिस्तान में बड़े मौलाना की गोली मारकर हत्या, खैबर पख्तूनख्वा में मोहम्मद इदरीस को घात लगाकर मारा
पाकिस्तान में मौलाना मोहम्मद इदरीस की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार, 5 मई को एक प्रमुख मौलाना की निशाना बनाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी है. पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस की गाड़ी पर चारसद्दा जिला के उत्मानजई इलाके में घात लगाकर हमला किया. इस हमले में उनके साथ चल रहे दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने उस समय फायरिंग की जब मौलाना दारुल उलूम उत्मानजई में दरस-ए-हदीस (धार्मिक भाषण) देने जा रहे थे. उन्हें गंभीर चोटें आईं और जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई. बाद में उनका शव उनके पैतृक गांव तुरंगजई, चारसद्दा जिले में ले जाया गया. उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए.

इस हत्या के बाद इलाके में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. सैकड़ों लोग चारसद्दा शहर की ओर मार्च करते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने फारूक-ए-आज़म चौक पर धरना भी दिया. खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) जुल्फिकार हमीद ने मरदान के क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी से रिपोर्ट मांगी और अधिकारियों को आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.

एक बयान में आईजीपी ने इदरीस की सेवाओं को “भुलाया नहीं जा सकता” बताया और कहा कि इस “घिनौने कृत्य” में शामिल लोगों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहैल अफरीदी ने इस हमले की निंदा की और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी. उन्होंने इस हत्या पर दुख जताया और कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायल सुरक्षाकर्मियों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें: हिजबुल मुजाहिद्दीन के टॉप कमांडर का काम तमाम, पाकिस्तान में रहस्यमयी हालात में मरा मिला सज्जाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com