विज्ञापन

PAK ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना, 400 की मौत, 250 घायल

पाकिस्तान की कथित एयरस्ट्राइक में काबुल के एक नशामुक्ति अस्पताल पर हमला हुआ, जिसमें तालिबान सरकार के अनुसार 400 लोग मारे गए और 250 घायल हुए. अफगानिस्तान ने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया, जबकि पाकिस्तान ने नागरिक ढांचे को निशाना बनाने से इनकार किया. तनाव सीमा पर झड़पों के बीच बढ़ा है.

PAK ने की अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, काबुल के अस्पताल को बनाया निशाना, 400 की मौत, 250 घायल
  • तालिबान सरकार ने आरोप लगाया कि PAK की एयरस्ट्राइक में काबुल के ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया.
  • इस हमले में कम से कम 400 लोग मारे गए और लगभग 250 लोग घायल हुए, अधिकांश मरीज थे.
  • पाकिस्तान ने इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि उसने किसी नागरिक संरचना को निशाना नहीं बनाया.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की ताजा एयरस्ट्राइक में काबुल स्थित एक ड्रग रीहैबिलिटेशन अस्पताल को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और करीब 250 लोग घायल हुए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसके हमलों में किसी भी नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया.

तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि काबुल के पुलिस जिला 9 में स्थित एक नशामुक्ति केंद्र पर हमला किया गया, जिससे अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया. उन्होंने कहा कि मृतकों और घायलों में अधिकतर वे मरीज हैं, जो इलाज के लिए भर्ती थे.

यह भी पढ़ें- घरेलू मोर्चे पर फेल, सरहद पर 'खेल'! अफगानिस्तान के साथ जंग के पीछे पाकिस्तान का 'डर्टी गेम'

अफगान अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मलबा हटाए जाने के बाद मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.

पाकिस्तान ने आरोपों को बताया झूठा

इस घटना पर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उसने काबुल में किसी भी अस्पताल या नागरिक सुविधा को निशाना नहीं बनाया. पाकिस्तान के अनुसार, उसकी सेना ने सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की. इस कथित हवाई हमले से कुछ घंटे पहले ही दोनों देशों की सीमा पर हुई झड़प में 4 अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि की गई थी. यह पिछले तीन हफ्तों में दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर तनाव माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- होर्मुज से भारतीय जहाज पास कराने के बदले अपने जब्त टैंकर वापस मांग रहा ईरान: रायटर्स सूत्र

तनाव बढ़ने का संकेत

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल के दिनों में सीमा विवाद और सुरक्षा मुद्दों को लेकर तनाव तेजी से बढ़ा है. ताजा हमला इस टकराव को और गहरा कर सकता है. तालिबान ने पाकिस्तान से तत्काल इस कार्रवाई को रोकने और सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने की मांग की है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com