पाकिस्तान ने गुरुवार को ईरान के कई इलाकों पर हमला (Pakistan Strikes On Iran) किया है. इन हमलों से पहले पाकिस्तान ने तेहरान को बीते दिन बलूच इलाके में किए गए एयरस्ट्राइक के परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी. पाकिस्तान ने कथित तौर पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला किया है. इस हमले की आधिकारिक पुष्टि ईरान ने कर दी है. वहीं, ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर "मिसाइल और ड्रोन" से हमला किया था, इसे "हमारे देश की सुरक्षा के खिलाफ आक्रामकता के जवाब में ईरान द्वारा उठाया गया एक और निर्णायक कदम" बताया था.
ये भी पढ़ें-"आतंकवाद पर हमारी नीति भी जीरो टॉलरेंस की...": पाकिस्तान में ईरान की एयरस्ट्राइक पर भारत
प्रांत के एक डिप्टी गवर्नर जनरल ने IRNA को बताया कि ईरान के अशांत सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में सारावन शहर के पास कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई. उन्होंने कहा कि अधिकारी विस्फोट की जांच कर रहे हैं. बता दें कि पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के खिलाफ ईरानी हमले के बाद पाकिस्तानी हवाई हमले की खबर सामने आई है.
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
#BREAKING Multiple explosions have been heard near the city of Saravan in Iran's restive Sistan and Baluchestan province, a deputy governor general of the province told IRNA, adding that authorities are carrying out investigations into the explosion.
— Iran International English (@IranIntl_En) January 18, 2024
The remarks came after… pic.twitter.com/2InWhtwj5Q
पाकिस्तान ने दी थी 'गंभीर परिणाम' की चेतावनी
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, जैश अल-अदल समूह मुख्यालय पर हमले पर "परिणाम" भुगतने की चेतावनी देने के एक दिन बाद पाकिस्तान ने ईरान के कई इलाकों पर हमला किया है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा, "ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का बेवजह और खुला उल्लंघन कर अंतरराष्ट्रीय कानून और UN के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन किया. यह अवैध हरकत पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसका कोई औचित्य नहीं है." बता दें कि ईरान के मिसाइल और ड्रोन अटैक में 2 बच्चों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि के बाद पाकिस्तान ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी तेहरान को दी थी.
ईरान के कई इलाकों पर पाकिस्तान का हमला
पाकिस्तान विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान के पास इस "अवैध कृत्य" पर प्रतिक्रिया देने का अधिकार है. इसके जो भी परिणाम होंगे, उसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से ईरान की होगी.अब पाकिस्तान की तरफ से ईरान के कई इलाकों में हमला किया गया है, इसे बलूचिस्तान में किए गए हमलों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है.
बता दें कि पाकिस्तान की चेतावनी के बाद ईरान ने अचानक अपने बॉर्डर पर फौज की तैनाती बढ़ा दी थी. माना जा रहा था कि पाकिस्तान की सेना आतंकियों को ढाल बनाकर ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकती है. हुआ भी कुछ ऐसा ही है. पाकिस्तान ने अब ईरान के कई इलाकों को निशाना बनाया है.
ये भी पढ़ें-"आत्मरक्षा में देश कार्रवाई करते हैं..." : ईरान की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक पर भारत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं