- दोनों देशों में मिलिट्री टकराव का खतरा बढ़ा
- पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को देश छोड़ने को कहा
- पाकिस्तान ने तेहरान में अपने राजदूत को भी वापस बुलाया
पाकिस्तान (Iran Air Strike on Pakistan) के बलूचिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल अद्ल ( Jaish al-Adl) के ठिकानों पर ईरान ने मंगलवार रात को एयर स्ट्राइक (Air Strike) की. इसके बाद पाकिस्तान और ईरान के रिश्तों में जबरदस्त तनाव पैदा हो गया. पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन अटैक में 2 बच्चों की मौत की पुष्टि की है. साथ ही 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान ने इन हमलों के बाद कहा कि ईरान को इसके लिए गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे. अब इस पूरे मामले को लेकर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है.
भारत के विदेश मंत्रालय बुधवार को ईरान-पाकिस्तान तनाव पर बयान जारी किया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये ईरान और पाकिस्तान के बीच का मामला है. जहां तक भारत का सवाल है, आतंकवाद को लेकर हमारी नीति ज़ीरो टॉलरेंस की है. हम इस बात को समझते हैं कि कई देश आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हैं."
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
Our response to media queries regarding Iran's air strikes in Pakistan:https://t.co/45NAxXTpkG pic.twitter.com/1P4Csj5Ftb
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) January 17, 2024
ईरान ने अपने बॉर्डर पर बढ़ाई फौज की तैनाती
ईरान मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक- ईरान ने अपने बॉर्डर पर फौज की तैनाती अचानक बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान की फौज आतंकियों को ढाल बनाकर ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर सकती है.
ईरान ने कहां किया अटैक?
न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, ईरान की सेना इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सुन्नी आतंकी संगठन जैश-अल-अद्ल के ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए. इसके कुछ घंटे बाद ही पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सख्त विरोध दर्ज कराया था.
पाकिस्तान ने ईरान के राजदूत को देश छोड़ने को कहा
‘जियो न्यूज' के मुताबिक- इस घटना के बाद पाकिस्तान में जबरदस्त सियासी और फौजी कवायद देखी गई. रातभर मीटिंग्स का दौर चला. बुधवार दोपहर विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच मीडिया से मुखातिब हुईं. उन्होंने कहा- "हमने तेहरान में मौजूद अपने राजदूत से फौरन देश लौटने को कहा है. ईरान के एम्बेसडर को देश छोड़ने के लिए कह दिया गया है." हालांकि, इस वक्त ईरान के राजदूत अपने देश में ही मौजूद हैं.
मुमताज जाहरा ने आगे कहा कि ईरान ने उकसाने वाली हरकत की है. हम इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते.
कौन है आतंकी गुट जैश-ए-अद्ल?
असल में जैश-अल-अद्ल पहले ग्लोबल टेररिस्ट संगठन जुंदल्लाह का हिस्सा हुआ करता था. जैश-अल-अद्ल का मतलब 'इंसाफ की फौज' यानी 'न्याय की सेना' होता है. यह एक सुन्नी सलाफी अलगाववादी आतंकी संगठन है. आतंकी संगठन जैश-अल-अद्ल का मुख्य ठिकाना पाकिस्तान के बलूचिस्तान में है. 2012 से इस आतंकी संगठन की पाकिस्तान में मजबूत मौजूदगी है.
ये भी पढ़ें:-
कौन है Jaish al-Adl? आखिर ईरान की पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के पीछे की क्या है कहानी?
ईरान ने इराक के बाद पाकिस्तान में दागी आतंकी संगठन के ठिकानों पर मिसाइलें
ईरान ने पाकिस्तान पर दागी मिसाइलें, बलूची आतंकी समूहों को बनाया निशाना, बौखलाए PAK ने दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं