विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2017

पाकिस्तान ने 25 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नौकाएं भी कीं जब्त

पाकिस्तान ने इस सप्ताह 25 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

पाकिस्तान ने 25 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, नौकाएं भी कीं जब्त
पाकिस्तान ने 25 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पाकिस्तान ने 25 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
पाकिस्तान जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार हुए मछुआरे
पाकिस्तान ने मछुआरों की नौकाएं भी जब्त की हैं
कराची: पाकिस्तान ने इस सप्ताह 25 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बताया कि समुद्री सुरक्षाबल ने पिछले चार दिनों में गिरफ्तारियां की हैं और मछुआरों के नाव भी जब्त की हैं. समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के अधिकारी फरहत खान ने कहा कि भारतीय मछुआरे अरब सागर में पाकिस्तान के जलक्षेत्र में कथित तौर पर मछली पकड़ रहे थे.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने गुजरात के तट से 23 भारतीय मछुआरे पकड़े, चार नौकाएं जब्त कीं

उन्होंने कहा, ' पिछले 96 घंटे में गिरफ्तारियां हुई हैं और अंतिम गिरफ्तारी आठ मछुआरों की हुई है.’’ करीब 14 गिरफ्तार मछुआरों को एक मजिस्ट्रेट द्वारा पहले ही न्यायायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य मछुआरे अभी बंदरगाह पुलिस की हिरासत में हैं. 

VIDEO: पाकिस्तान की जेलों से रिहा 163 मछुआरे लौटेंगे भारत
हालिया गिरफ्तारी के बाद इस साल एमएसए द्वारा इस साल गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों की संख्या 350 हो गई है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: