ईरान ने मंगलवार को पाकिस्तान में हमला किया तो वहीं पाकिस्तान ने आज ईरान (Pakistan Attack On Iran) में हमला कर दिया. ईरान ने जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर हमला किया था. पाकिस्तान ने इसे " देश की सुरक्षा के खिलाफ आक्रामकता के जवाब में ईरान द्वारा उठाया गया एक और निर्णायक कदम" बताया था. ईरान द्वारा "मिसाइल और ड्रोन" दागे जाने से पाकिस्तान में खासा गुस्सा देखा गया. पाकिस्तान ने आज कथित तौर पर बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की चौकियों पर हमला कर दिया, इसे पाकिस्तान के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है. हमले के बाद अब पाकिस्तान ने ईरान से संयम बरतने की अपील की है. पाकिस्तान ने अपील करते हुए कहा है कि ईरान ऐसा कोई भी कदम न उठाए, जिससे माहौल और बिगड़े.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान ने ईरान में कई ठिकानों पर किया हमला, PAK ने पहले दी थी 'चेतावनी' : रिपोर्ट
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
ईरान में हमले कर आतंकियों को मारा-पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि तेहरान के पाकिस्तानी क्षेत्र पर हमले के बाद उसने ईरान में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किए. विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा, "आज सुबह पाकिस्तान ने ईरान के सिएस्तान-ओ-बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित और सटीक सैन्य हमले किए, जिसमें कई आतंकवादी मारे गए."
ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान के दक्षिणपूर्व सीमा क्षेत्र पर गुरुवार को हुए पाकिस्तान के मिसाइल हमले में करीब तीन महिलाएं और चार बच्चों की मौत हो गई. सरकारी टेलीविजन ने कहा, "पाकिस्तान ने ईरान के सीमावर्ती गांव पर मिसाइलों से हमला किया, इस हमले में तीन महिलाएं और चार बच्चे मारे गए, सभी गैर-ईरानी नागरिक थे."
पाकिस्तान ने ईरान को दी थी चेतावनी
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के जैश अल-अदल समूह मुख्यालय पर हमले के बाद पाकिस्तान ने "परिणाम" भुगतने की चेतावनी ईरान को दी थी. बुधवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, " "ईरान ने पाकिस्तान की संप्रभुता का बेवजह और खुला उल्लंघन कर अंतरराष्ट्रीय कानून और UN के चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का उल्लंघन किया. यह अवैध हरकत पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसका कोई औचित्य नहीं है." ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमले में पाकिस्तान में 2 बच्चों की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई थी. अब ईरान में पाकिस्तान ने हमला कर दिया है, खास बात यह है कि हमले के बाद पाकिस्तान ने ईरान से संयम बरतने की अपील की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं