विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2011

भारत ने 91 पाकिस्तानी नागरिकों को रिहा किया

भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक से एक दिन पहले भारत ने 91 पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश रवाना किया।
अटारी: भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक से एक दिन पहले भारत ने मंगलवार को गुजरात, पंजाब और हरियाणा के जेलों में बंद 91 पाकिस्तानी नागरिकों को स्वदेश रवाना किया। भारत के इस कदम को विश्वास बहाली के उपाय के रूप में देखा जा रहा है। भारत की ओर से रिहा पाकिस्तानी नागरिकों में 87 मछुआरे भी शामिल हैं जिन्हें गुजरात तट के समीप भारतीय सीमा में पकड़ा गया था। ये नागरिक एक से पांच साल तक यहां की जेलों में बंद रहे। इन नागरिकों को स्वदेश भेजने के लिए नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग ने आपातकालीन यात्रा दस्तावेज जारी किए। मछुआरों को गुजरात के जामनगर जेल में रखा गया था जबकि दो कैदी अमृतसर, एक कैदी पंजाब के संगरूर और एक हरियाणा की जेल में बंद था। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली में विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर वाघा-अटारी सीमा से सोमवार शाम भारत में दाखिल हुए।
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
भारत, पाकिस्तान, नागरिक, रिहा
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com