विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2011

पाकिस्तान ने 10 भारतीय मछुआरे पकड़े

पाक अधिकारियों ने विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं जब्त कर ली हैं। पाकिस्तान की नौवहन सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इन मछुआरों को शुक्रवार को पाकिस्तानी जल क्षेत्र में 44 नॉटिकल मील की दूरी पर कथित तौर पर मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान के सिंधु डेल्टा क्षेत्र में मछली पकड़ते हैं। नौवहन सीमा के उल्लंघन के आरोप में हर साल भारत और पाकिस्तान एक दूसरे के दर्जनों मछुआरों को गिरफ्तार करते हैं।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, भारतीय मछुआरे, गिरफ्तारी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com