विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2011

पाकिस्तान में ड्रोन हमले में छह मरे

अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में मंगलवार देर रात हुए एक ड्रोन हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई।
Islamabad: अफगानिस्तान से लगे पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में मंगलवार देर रात हुए एक ड्रोन हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह दुर्घटना रात करीब 11 बजे हुई। उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली क्षेत्र में आतंकवादियों के एक संदिग्ध ठिकाने पर ड्रोन से चार मिसाइलें दागी गई। पाकिस्तान में इस साल हुआ यह 40वां ड्रोन हमला था। इस साल अब तक इस तरह के हमलों में कुल 349 लोगों की मौत हो गई है।
लेखक के बारे में
img
From NDTV India
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पाकिस्तान, ड्रोन हमला, छह लोग मरे
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com