जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकवादी हमले पर की गई रिपोर्टिंग के लिए अमेरिकी सरकार ने न्यूयॉर्क टाइम्स की खिंचाई की है. इस हमले में एक विदेशी नागरिक सहित 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसकी जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूह द रेसिस्टेंस फ्रंट, जो प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा की एक शाखा है, उसने ली थी. लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने रिपोर्ट में इसे आतंकी हमला न कहकर इसे “मिलिटेंट” अटैक बताया था. रिपोर्ट के इंट्रों में यह भी कहा गया है कि यह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ही थे, जिन्होंने "गोलीबारी" को "आतंकवादी हमला" कहा था.
अमेरिकी सरकार की विदेश मामलों की समिति ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से न्यूयॉर्क टाइम्स के आर्टिकल की आलोचना की और इसे "वास्तविकता से दूर" बताया. NYT की हेडलाइन में लिखा था, 'कश्मीर में मिलिटेंट (उग्रवादी) ने कम से कम 24 पर्यटकों को मार गिराया.'
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उग्रवाद (मिलिटेंट) और आतंकवाद के बीच अंतर
उग्रवाद या मिलिटेंट टर्म का प्रयोग आम तौर पर एक राजनीतिक या सामाजिक रिजल्ट पाने के लिए एक देश के भीतर से सशस्त्र विद्रोह के लिए किया जाता है. जबकि आतंकवाद का एक बाहरी संदर्भ होता है, जहां एक बड़े इरादे या उद्देश्य के लिए क्षेत्र को अस्थिर करने के लिए एक विदेशी राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने के लिए हिंसा का उपयोग एक विशेष भूगोल में भय का माहौल बनाता है.
भारत ने बुधवार को एक बयान में कहा कि प्रधान मंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा पर एक शीर्ष-स्तरीय बैठक में कहा गया कि "सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की ब्रीफिंग में, आतंकवादी हमले के सीमा पार संबंधों को सामने लाया गया. यह नोट किया गया कि यह हमला केंद्र शासित प्रदेश में चुनावों के सफल आयोजन और आर्थिक वृद्धि और विकास की दिशा में इसकी निरंतर प्रगति के मद्देनजर हुआ."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं