विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2013

चीनी नेता बो जिलाई के खिलाफ सुनवाई पर दुनिया भर की निगाहें

चीनी नेता बो जिलाई के खिलाफ सुनवाई पर दुनिया भर की निगाहें
बो जिलाई की फाइल तस्वीर
संकट से घिरे चीनी राजनेता बो जिलाई के खिलाफ भ्रष्टाचार और शक्ति के गलत इस्तेमाल के मामले की सुनवाई पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की निगाहें टिकी हुई हैं।
बीजिंग: संकट से घिरे चीनी राजनेता बो जिलाई के खिलाफ भ्रष्टाचार और शक्ति के गलत इस्तेमाल के मामले की सुनवाई गुरुवार सुबह जिनान शहर में शुरू हो गई, जिस पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मीडिया की निगाहें टिकी हुई हैं।

बो के मामले की 'खुली सुनवाई' शांदोंग प्रांत की जिनान इंटरमीडिएट पीपुल्स अदालत में स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर के अनुसार, कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व नेता के खिलाफ रिश्वतखोरी, गबन और शक्ति के दुरूपयोग के मामलों की सुनवाई हो रही है।

सरकारी सीसीटीवी ने बो की कारों के काफिले की तस्वीरें और अन्य अधिकारियों को अदालत में दाखिल होते हुए दिखाया। इस सुनवाई की कवरेज करने के लिए 300 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पत्रकार जुटे हैं। 64-वर्षीय बो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के पूर्व शीर्ष नेता के बेटे हैं और वह दो करोड़ की आबादी वाले चोंगकिंग शहर के प्रमुख रहे थे, लेकिन उन्हें पिछले साल हटा दिया गया था।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बो जिलाई, बीजिंग, चीन, Beijing, Bo Xilai, China
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com