पाकिस्तान सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारतीय सेना के अधिकारियों के अंग्रेजी में ब्रीफिंग देने पर सवाल क्या उठाया, वह खुद ही अपने देश के लोगों के निशाने पर आ गए. 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली बरसी पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे डीजी आईएसपीआर (ISPR) को उम्मीद नहीं थी कि उनका यह दांव उल्टा पड़ जाएगा और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत होगी.
दरअसल, 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी के मौके पर भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के एक साल बाद के रणनीतिक प्रभाव और सीखों पर चर्चा की. इसी ब्रीफिंग को लेकर अहमद शरीफ चौधरी ने तंज कसते हुए पूछा, "आपको अंग्रेजी में बोलने के लिए किसने कहा? क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि आप दुनिया को अपनी कहानी सुनाना चाहते हैं?"
पाक अधिकारी ने खुद की भद्द पिटवा ली
अहमद चौधरी ने कहा कि भारतीय सैन्य अधिकारी वैश्विक भाषा अंग्रेजी का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि दुनिया तक अपनी बात पहुंचा सकें.
पाकिस्तान के ही पूर्व सैन्य अधिकारी और अब पत्रकार बन चुके मेजर आदिल फारूक राजा (रिटायर्ड) ने इस पर सबसे करारा जवाब दिया. उन्होंने चौधरी के बयान को पूरी तरह से पाखंड बताया. हालांकि, पाकिस्तान को इस बात का इल्म होना भारत जैसे भाषाई विविधता वाले देश में अंग्रेजी एक 'लिंक लैंग्वेज' के रूप में काम करती है.
DJ ISPR crying about English 😂🤣
— War & Gore (@Goreunit) May 7, 2026
"Paijan why you exposed us internationally paijaan" pic.twitter.com/ITJJuqXrhb
पाकिस्तानी सेना के प्रोपोगेंडा की पोल खुली
मेजर आदिल राजा ने खुलासा किया कि पाकिस्तान सेना में भी उच्च स्तर से लेकर निचले स्तर तक सभी निर्देश और संचार अंग्रेजी में ही होते हैं. उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी अधिकारी उर्दू का इस्तेमाल केवल अपने देश की जनता को बेवकूफ बनाने और प्रोपोगेंडा फैलाने के लिए करते हैं. हकीकत यह है कि आईएसपीआर द्वारा फैलाए जाने वाले अधिकांश भ्रम और सूचनाएं भी अंग्रेजी में ही तैयार की जाती हैं."
मेजर राजा ने यहीं नहीं रुकते हुए पाकिस्तानी सेना की दुखती रग पर हाथ रख दिया. उन्होंने सवाल किया कि भाषा पर बहस करने के बजाय पाकिस्तान सेना अपने नागरिकों को यह क्यों नहीं बताती कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को कितना नुकसान पहुंचाया था?
पाक पर एकतरफा कहानी सुनाने का आरोप
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों ने अपनी ही सेना से पूछा कि वे हार और नुकसान को स्वीकार करने से क्यों डरते हैं? मेजर राजा ने अहमद शरीफ चौधरी को चुनौती देते हुए कहा, "आप अपने नुकसान क्यों नहीं स्वीकार करते? आप केवल एकतरफा कहानी क्यों सुना रहे हैं? हमें दोनों पक्षों की कहानी बताएं ताकि जनता को सच्चाई का पता चल सके."
यह भी पढ़ें: दुनिया की नजर से ओझल, फिर पर्दे के पीछे क्या कर रहे मुजतबा? अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट में खुलासा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं