विज्ञापन

'सारे ग्राहक तो अमेरिकी' ये कहकर Opendoor के सीईओ ने 200 भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया

Opendoor कंपनी ने कहा कि भारत में कामकाज बंद करने के उनके फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को ट्रांजिशन सपोर्ट मिलेगा, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं.

'सारे ग्राहक तो अमेरिकी' ये कहकर Opendoor के सीईओ ने 200 भारतीय कर्मचारियों को निकाल दिया
भारत में बंद हो रही रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपनडोर.
वॉशिंगटन:

अमेरिका की रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी Opendoor  भारत में अपना कामकाज बंद करने जा रही है. कंपनी ने खुद इसका ऐलान किया है. उसके इस फैसला का असर करीब 250 कर्मचारियों पर पड़ेगा. Opendoor के CEO काज नेजैटियन ने ये ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि ओपनडोर अपनी बिनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रेटेजी के तहत ऑपरेशनल भूमिकाओं को अमेरिका में अपने ग्राहकों के करीब ले जा रही है.

CEO काज नेजैटियन ने कर्मचारियों के साथ शेयर किए गए और बाद में एक्स पर पोस्ट किए एक नोट में कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में ही कुछ रोल्स को अमेरिका में वापस शिफ्ट करना शुरू कर दिया था. अब कंपनी भारत में बंद करने के बाद ये प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. Opendoor का कामकाज भारत में बंद हो जाएगा.

ओपनडोर ने भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

नेजैटियन ने इस फैसले पर कहा कि Opendoor के कस्टमर्स अमेरिका में हैं. उनको सपोर्ट करने वाला ऑपरेशनल काम उन ग्राहकों के करीब रहकर ही बेहतर तरीके से हो सकता है. कंपनी ने पहले अलग-अलग सिस्टम में मैनुअल वर्कफ्लो को मैनेज करने के लिए भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार और अमेरिका में AI-इनेबल्ड टीमों के आने से इन कामों को विदेश में बनाए रखने की जरूरत कम हो गई है.

CEO बोले-एंप्लॉय दूसरी कंपनियों के काम आएंगे

नेजाटियन ने जोर देते हुए कहा कि यह फैसला भारत की टीम के परफॉर्मेंस से जुड़ा नहीं था. उन्होंने भारत में वर्कर्स के कॉन्ट्रीब्यूशन की तारीफ करते हुए उनको टैलेंटेड प्रोफेशनल बताया. उन्होंने कहा कि ये लोग दूसरी कंपनियों के लिए भी बहुत काम के साबित हो सकते हैं.Opendoor कंपनी ने कहा कि उनके इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को ट्रांजिशन सपोर्ट मिलेगा, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं. कुछ कर्मचारी मुख्य काम के ट्रांज़िशन में मदद के लिए कुछ समय तक बने रहेंगे.

अमेरिका में क्या करेगा ओपनडोर?

नेजाटियन ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या कम होने के बावजूद, ओपनडोर मजबूत स्थिति में है. उसकी पूरी बिजनेस स्ट्रैटेजी में कोई बदलाव नहीं हुआ है. कंपनी का मकसद कामकाज को आसान बनाना, एक यूनिफाइड प्लेटफॉ र्म बनाना और मैनुअल प्रोसेस पर निर्भरता कम करना है, क्योंकि वह अमेरिका में होम ओनर्स को सर्विसेज देने पर फोकस कर रही है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान जल रहा आसिम मुनीर, पहले अपने घर को देखो.... फिर शांति दूत बनो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Opendoor Layoffs, Opendoor, India Operations, Layoff, Layoff In India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com