अमेरिका में फिर एक गोलीबारी की घटना सामने आई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य-पश्चिमी अमेरिकी में गुरुवार को आयोवा के एक हाई स्कूल में हैंडगन और शॉटगन से लैस एक किशोर ने एक साथी छात्र की हत्या कर दी और पांच अन्य लोगों को घायल कर दिया. सुबह लगभग 7:30 बजे हुई गोलीबारी के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई. एंबुलेंस और पुलिस की कई टीम पेरी हाई स्कूल में पहुंचीं. गनीमत यह रही कि गोलीबारी की जब घटना हुई, तब तक क्लास शुरू नहीं हुई थीं.
एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, आयोवा डिवीजन ऑफ क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन के सहायक निदेशक मिच मोर्टवेट ने कहा कि मरने वाला पीड़ित छठी कक्षा में था, यानी 11 या 12 साल की उम्र का था. और संभवतः नाश्ते करने के लिए हाई स्कूल में था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मिच मोर्टवेट ने बताया कि 17 वर्षीय हमलावर द्वारा घायल हुए लोगों में चार अन्य छात्र और एक स्कूल प्रशासक भी शामिल है. पुलिस टीम को स्कूल में एक विस्फोटक उपकरण भी मिला, जिसे उन्होंने निष्क्रिय कर दिया. मोर्टवेट ने बताया कि हमलावर मारा गया है, "अधिकारियों ने तुरंत खतरे के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया और तुरंत पता लगा लिया. हमारी टीम को वहां हमलावर मृत मिला. उसने खुद को गोली मार ली थी."
हाई स्कूल की छात्रा एवा ऑगस्टस ने एक स्थानीय टीवी स्टेशन को बताया कि वह गोलीबारी के दौरान क्लास में छिप गई थी. जब अधिकारियों ने उसे बताया कि खतरा टल गया है, तब वह बाहर भागी. बाहर निकली, तो हर जगह फर्श पर कांच और खून था. उन्होंने स्थानीय एनबीसी सहयोगी को बताया, "मैं अपनी कार के पास पहुंची और वे एक लड़की को कॉन्फ्रेंस हॉल से बाहर ले जा रहे थे, जिसके पैर में गोली लगी थी."
मोर्टवेट ने बताया कि पांच लोग जो गोलीबारी में घायल हुए, वे खतरे से बाहर हैं. सीएनएन ने बताया कि स्कूल कैलेंडर के अनुसार, गुरुवार को नए सेमेस्टर के लिए क्लास का पहला दिन निर्धारित किया गया था. स्कूल ने घोषणा की कि शुक्रवार को कक्षाएं रद्द कर दी जाएंगी और छात्रों के लिए परामर्श उपलब्ध होगा.पेरी राज्य की राजधानी डेस मोइनेस से लगभग 35 मील (55 किलोमीटर) दूर है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं