- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं शाहिद खाकान अब्बासी
- खबरों के मुताबिक अधिकारी ने अब्बासी से की बदसलूकी
- पूछताछ के दौरान अब्बासी को गिलास फेंककर मारा
पाकिस्तान में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी (Shahid Khaqan Abbasi) के साथ राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (नैब) की हिरासत के दौरान बदसलूकी की गई और यहां तक कि एक अधिकारी ने उन्हें गिलास फेंक कर मारा. हालांकि नैब ने इन चर्चाओं को गलत बताया है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, नैब के सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान जांच टीम का एक अधिकारी पहले तो अब्बासी पर चिल्ला पड़ा और फिर उनके साथ धक्का-मुक्की की. सूत्रों ने बताया कि घटना नैब के रावलपिंडी के दफ्तर में हुई. सूत्रों ने बताया कि जिस नैब अफसर के बारे में बातें की जा रही हैं, उसे जांच दल में पेट्रोलियम विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त किया गया है. वह तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) भ्रष्टाचार के मामले में अब्बासी के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश कर रहा था.
भ्रष्टाचार के आरोप में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी गिरफ्तार
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अफसर अब्बासी के जवाबों पर बुरी तरह से भड़क गया और कहा जा रहा है कि उनके साथ धक्का-मुक्की तथा अब्बासी (Shahid Khaqan Abbasi) पर एक गिलास दे मारा. अन्य अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया, सूत्र ने बताया कि अफसर ने मामले की रिपोर्ट रावलपिंडी नैब के महानिदेशक इरफान नईम मंगी को सौंपी है. इसमें उलटे यह कहा गया है कि अब्बासी ने ही 'प्रतिरोध' दिखाया. अगर यह घटना सही है तो यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्रियों को हिरासत में बेइज्जत किया गया हो.
अमेरिका में एयरपोर्ट पर हुई पाकिस्तानी पीएम की गहन जांच : पाकिस्तानी मीडिया
इससे पहले जनरल जिया उल हक के तानाशाही शासन में ऐसा ही सुलूक पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो और जनरल मुशर्रफ के काल में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ किया जा चुका है. नैब प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर इसे पूरी तरह से गलत बताया और कहा कि 'जियो न्यूज' की यह सूचना पूरी तरह से आधारहीन और झूठी है. अदालत में पेश हुए अब्बासी की बात से यह साफ हुआ कि यह घटना घटी है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "नहीं, बदसलूकी नहीं हुई. नैब वाले एक विशेषज्ञ लाए थे, जिसके साथ मैं बदसलूकी करने वाला था, हालांकि मैंने किया नहीं, लेकिन मुझे करना चाहिए था. रही बात गिलास फेंक कर मारने की तो जो मुझे गिलास मारेगा, उसे मैं जो मारूंगा, वह सब देखेंगे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं