विज्ञापन
This Article is From May 16, 2012

ओबामा के पास 80 लाख डॉलर की संपत्ति

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पास 80 लाख डॉलर मूल्य की संपत्ति है। राष्ट्रपति द्वारा दी गई पिछले साल की सालाना वित्तीय जानकारी से यह भी पता चला है कि उनकी 10 लाख डॉलर तक की राशि जेपी मोर्गन चेज में है। बैंक फिलहाल एफबीआई जांच के दायरे में है।

बैंक को डेरिवेटिव्स कारोबार में 2 अरब डॉलर के नुकसान के खुलासे के बाद जेपी मोर्गन के खिलाफ एफबीआई ने जांच शुरू की है।

सालाना वित्तीय खुलासे से यह भी पता चला है कि ओबामा ने शिकागो स्थित अपने घर के लिए 500,000 डालर से अधिक का कर्ज लिया हुआ है। राष्ट्रपति ने यह कर्ज 30 साल के लिये 5.625 प्रतिशत ब्याज पर लिया है जो मौजूदा दर के हिसाब से ऊंचा है। ऐसा समझा जाता है कि ओबामा ने अपने आवास ऋण का बड़ा हिस्सा चुका दिया है।

शिकागो ट्रिब्यून ने 2009 में ओबामा पर 13.2 लाख डॉलर के आवास ऋण की खबर दी थी लेकिन संपत्ति के बारे में दी गई जानकारी में इसके 500,000 और 10,00,000 डॉलर के बीच होने की जानकारी दी गई है। पोलिटिको के अनुसार पिछले साल घोषणा पत्र में ओबामा का जे पी मोर्गन चेज के खाते में 250,000 डॉलर से अधिक पैसा नहीं था। वर्ष 2011 में ओबामा के पास कुल संपत्ति 2,566,000 डालर से लेकर 8,265,000 डॉलर मूल्य की थी। संपत्ति घोषणा फार्म के अनुसार ओबामा ने अपनी किताबों की बिक्री से उल्लेखनीय कमाई की है। उन्होंने पिछले साल पुस्तक रायल्टी से 250,000 से 21 लाख डालर तक की आय प्राप्त की।

पिछले साल ओबामा को कोई उपहार नहीं मिला। वहीं इसके पिछले साल उन्हें कई उपहार मिले थे। इसमें ओबामा को 2009 में नोबेल पुरस्कार के रूप में मिला 14 लाख डॉलर की राशि भी शामिल है। इस राशि को उन्होंने परमार्थ संस्था को दान में दे दिया था। ओबामा की तुलना में अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन कुछ ‘गरीब’ हैं।

बिडेन ने अपने वित्तीय खुलासे में 239,000 मूल्य की संपत्ति तथा 175,000 देनदारी की जानकारी दी है। बिडेन ने आवास ऋण भी लिया हुआ जो इसमें शामिल नहीं है। उन्होंने डेलवेयर में विलमिंगटन में रिहायशी संपत्ति किराये पर दी हुई है। इससे उन्हें 15,000 से 50,000 डॉलर की आय प्राप्त होती है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Obama Worth, Barack Obama, बराक ओबामा, ओबामा की संपत्ति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com