विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2011

ट्विटर पर सवालों का जवाब देंगे ओबामा

व्हाइट हाउस 6 जुलाई को जनता और ओबामा के बीच क ट्विटर सत्र आयोजित करेगा। इस सत्र का मुख्य मुद्दा नौकरी और अर्थव्यवस्था होगी।
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा अब लोगों के सवालों का ट्विटर के मध्यम से जवाब देंगे। इसके लिए व्हाइट हाउस 6 जुलाई को जनता और ओबामा के बीच एक ट्विटर सत्र आयोजित करेगा। एक ट्वीट में महज 140 कैरेक्टर आते हैं और ओबामा ट्विटर के माध्यम से पूछे गए सवालों का सिर्फ इतने में ही जवाब देंगे। इस बार ट्विटर सत्र का मुख्य मुद्दा नौकरी और अर्थव्यवस्था होगी तथा ज्यादातर सवाल इसी से जुड़े होंगे। ओबामा के जवाबों के वीडियो को भी ऑनलाइन किया जाएगा। इससे पहले भी ओबामा एक सार्वजनिक बैठक में लोगों के सवालों के जवाब दे चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने फेसबुक का इस्तेमाल किया था। व्हाइट हाउस का कहना है कि ऐसा पहली बार होगा जब ओबामा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के माध्यम से लोगों के सवालों का जवाब देंगे। ओबामा के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान के अनुसार वह लगातार ट्वीट करेंगे। उनके ट्वीट के नीचे बीओ लिखा होगा।
लेखक के बारे में
img
Associated Press
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ओबामा, ट्विटर, अमेरिकी राष्ट्रपति
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com