अगर शब्दों में ताकत और भाव में अहसास हो तो शब्द अपने आप वहां पहुंच ही जाते हैं, जहां इनको पहुंचना है. इसके लिए आपको ज्यादा टेक्निकल होने की जरूरत नहीं है. बदलते समय में बहुत कुछ बदला है, लेकिन हाल ही में फीलिंग को शेयर करने का एक क्यूट सा तरीका इन दिनों लोगों का दिल जीत रहा है. दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्यार और सादगी की एक दिल छू लेने वाली कहानी इन दिनों ट्विटर पर छाई हुई है, जिसमें एक पिता ने आधुनिक तकनीक पर भरोसा करने के बजाय, पुराने तरीके से अपनी पत्नी को हाथ से एक कोट्स लिखकर आश्चर्यचकित कर दिया.
यहां देखें पोस्ट
😭😭 my dad doesnt know how to download quotes he sees on facebook so he's been writing them down on a piece of paper to send them to my mom pic.twitter.com/g9r0frh1fM
— dikki (@notawatermark) August 15, 2023
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस कोट्स के स्नैपशॉट को @notawatermark नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसी साल 15 अगस्त को शेयर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, 'मेरे पिताजी फेसबुक पर देखे गए उद्धरणों (Quotes) को डाउनलोड करना नहीं जानते, इसलिए वह उसे मेरी मां को भेजने के लिए एक कागज के टुकड़े पर लिख रहे हैं.' यही वजह है कि यह पोस्ट इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
पोस्ट में दिख रहे कागज के एक टुकड़े पर हाथ से लिखा गए कोट्स में लिखा है, 'इंसान का सबसे बेहतरीन साथी उसकी सेहत है. अगर उसका साथ छूट जाए, तो वह हर रिश्ते के लिए बोझ बन जाता है.' इस पोस्ट को अब तक 9 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि 3 सौ लोगों ने इस पोस्ट को लाइक किया है. पोस्ट देख चुके लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
ये भी देखें- आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे ने ड्रीम गर्ल 2 अपडेट किया शेयर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं